फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the spot admission in ITI from today

आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
On the spot admission in ITI from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के दिशा-निर्देशानुसार जिले की सभी सरकारी आईटीआई में रिक्त सीटों पर 11 से 14 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट एडमिशन किया जाएगा। जिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की सभी आईटीआई में रिक्त पर दाखिला किया जाएगा। अब दखिले के लिए आरक्षण का कोई लाभ नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक छात्र 11 से 14 अक्तूबर तक मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड कर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक जिस संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक हों वहां पर जमा करवा सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया एक बजेे से शुरू होगी। प्रतिदिन रिक्त सीटों का विवरण संस्थान के नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया में वही छात्र शामिल होंगे जिन्होंने आठ अक्तूबर तक दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने वाले सभी छात्र अपने मूल दस्तावेज, दाखिला फार्म और सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां अपने साथ लेकर आएं तथा दाखिला होने के बाद फीस ऑनलाइन जमा करवा इसकी रसीद संस्थान में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed