{"_id":"bc6eb3e4f424e774db421db9aa6366c7","slug":"old-person-wait-three-hours-for-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए तीन घंटे बाट जोहते रहे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए तीन घंटे बाट जोहते रहे बुजुर्ग
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद में सोमवार सुबह वार्ड नंबर 11 में मिलने वाली बुढ़ापा पेंशन के लिए बुजुर्गों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। नगरपालिका अधिकारी बुजुर्गों की परवाह न करते हुए सुबह 10:00 बजे की बजाय 1:00 बजे पेंशन बांटने गुरु रविदास धर्मशाला में पहुंचे।
वृद्ध अमरदेव ढींगरा, दर्शन लाल, संतोष रानी, कांता, कृष्णा, सत्या रानी, दर्शना रानी, विमला देवी ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे गुरु रविदास धर्मशाला में पेंशन लेने के लिए कहा गया लेकिन 1:00 बजे तक पेंशन बांटने वाले कर्मचारी नहीं आए। तब तक उनके पास ही दूसरे वार्ड के लोगों को सुबह से ही पेंशन मिलनी शुरू हो गई थी।
बुर्जुगों ने कहा कि लगातार तीन घंटे तक इंतजार करना उनके लिए काफी कठिनाई भरा रहा। अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं।
भाजपा युवा जिला सचिव दीपक आनंद ने कहा कि वृद्धों को पेंशन के लिए इंतजार कराना उनका अपमान है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पेंशन का जो समय निर्धारित किया जाए वृद्धों को उसी समय पर पेंशन दी जाए।