फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   old man died from corona, 27 new case found

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 27 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
old man died from corona, 27 new case  found
जिले में शनिवार को कोरोना से सेक्टर-13 निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं 27 नए केस मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव लोगों में दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रोफेसर, पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर, बैंक कर्मी, कैदी सहित अन्य शामिल है। ये जानकारी उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 153620 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 141798 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा 10704 मामले पॉजिटिव है। 145 मरीजों की मौत हो चुकी है, 272 एक्टिव है और 10287 मरीज महामारी को मात देकर घर चले गए हैं। जिला में शनिवार को 27 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 6 केस एंटीजेन टैस्ट से तथा 21 केस आर.टी.पी.सी.आर. से पाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को 27 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और खुद को सैनिटाइज करते रहें।। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है तो वे तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed