फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   old man died by corona, 214 new case arrived

कोरोना के 214 नए केस आए, बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
old man died by corona, 214 new case arrived
जिले में वीरवार को कोरोना के 214 नए केस आए। वहीं एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने जिले में 16 जगह कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। वहीं एनडीआरआई को कोविड केयर सेंटर घोषित कर दिया है। नए मामलों में 27 विद्यार्थी हैं, इनमें 20 आईआईटी के छात्र हैं। छह पुलिसकर्मी, नागरिक अस्पताल का डॉक्टर, दो वकील और एनडीआरआई का कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। अब तक 172 मरीजों की मौत हो चुकी है। वीरवार को 182 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब भी 1453 एक्टिव केस हैं। डीसी निशांत कुमार यादव ने लघु सचिवालय में कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक भी ली। उन्होंने बताया कि रोज करीब दो हजार टेस्ट लिए जा रहे हैं। यदि किसी में कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराए। बाजार की कोरोना की गाइडलाइन के पालन की जांच के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। वे रोजाना 10 दुकानें चेक करेंगे।
विज्ञापन

नए मामलों में ये भी शामिल
मधुबन पुलिस अकादमी से चार जवान, दो वकील, एक ईएसआई कर्मचारी, दो पीएनबी के कर्मचारी, दयाल सिंह कॉलेज, सेक्टर-14 कॉलेज, सैनिक स्कूल और महाराणा प्रताप स्कूल फुरलक से एक-एक शिक्षक, महिला कॉलेज से एक छात्रा और डीपीएस का एक विद्यार्थी भी संक्रमित मिला।
विज्ञापन

रोजाना हो रहे 400 चालान, तीन करोड़ वसूला जुर्माना
मास्क को लेकर सख्ती बढ़ी है। पुलिस द्वारा प्रतिदिन करीब 400 चालान किए जा रहे हैं। बैठक में पेश रिपोर्ट के अनुसार, अब तक चालान के रूप में करीब 3 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 8083 ने लगवाई डोज, चार लाख को टीका लगाने का लक्ष्य
पहली अप्रैल से 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो चुका है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में 100 सरकारी व प्राईवेट केंद्र बनाए हैं। पहले दिन 8083 लोगों ने डोज लगवाई। जिले के करीब 4 लाख लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। टीका लगवाने के लिए जागरूक करने के लिए बीडीपीओ को जिम्मेदारी दी है। टीकाकरण का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक है। बैठक में डीसी ने कहा कि कोविड के केसों में कमी लाने के लिए मंडियों में सैनिटाइजर, मास्क व सैंपलिंग की व्यवस्था की जाएगी। बसों में यात्रियों के लिए भी मास्क जरूरी है। इसके लिए बस कंडक्टर और ड्राइवर की जिम्मेवारी रहेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए उत्साह
निसिंग/घरौंडा/तरावड़ी। निसिंग में 45 वर्ष से अधिक आयु के 1184 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। गोंदर के स्वामी अमरदेव स्कूल से 150 बच्चों के सैंपल लिए गए। विभागीय कर्मचारी मुल्तान सिंह ने बताया कि निसिंग में 414, बड़ोता में 319, जुंडला में 150 व सांभली में 301 लोगों को टीका लगाया गया। घरौंडा में 1657 लोगों का टीकाकरण हुआ। झिंवरेहड़ी गांव में डॉक्टर कमल ने सेवाएं दी। एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि घरौंडा में 404, चौरा में 274, कुटेल में 394, बरसत में 356 और गगसीना में 229 लोगों को टीका लगा। तरावड़ी में 842 लोगों का टीकाकरण करवाया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृष्णकांत ने बताया कि सग्गा में 372 और तरावड़ी केंद्र पर 470 ने टीका लगवाया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed