Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Old illegal houses will be legalized

Karnal News: पुराने अवैध मकान होंगे वैध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Old illegal houses will be legalized
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ग्राम पंचायतों की शामलात भूमि पर बनाए अवैध मकानों को वैध किया जाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को 16 जनवरी तक आवेदन करना होगा।
पंचायतों की शामलात भूमि पर वर्ष 31 मार्च 2004 या उससे पहले बने अवैध मकानों के नियमितीकरण की योजना लागू की है। सरकार ने इसकी अधिसूचना 17 जनवरी 2025 को लागू की थी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार का उद्देश्य लंबे समय से शामलात भूमि पर निवास कर रहे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है।

यह योजना वर्षों से अपने मकानों को लेकर अनिश्चितता में जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होगी। अब पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उनको मालिकाना हक मिलेगा। पात्र आवेदकों को वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के 1.5 गुना मूल्य का भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र के साथ जमाबंदी, खसरा गिरदावरी, मकान का साइट प्लान, फोटो तथा कम से कम 20 वर्ष के कब्जे से संबंधित प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। योजना के तहत 500 वर्ग गज तक मकान ही नियमित किए जाएंगे। खुला क्षेत्र निर्मित क्षेत्र के 25 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed