फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   oil theft busted from tanker

तेल टैंकरों से तेल चोरी का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
oil theft busted from tanker
सालवन रोड स्थित गांव दुपेड़ी अड्डे के पास होटल पर सीएम उड़न दस्ता और खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तेल की कालाबाजारी का मामला पकड़ा है। टीम ने मौके से आरोपी होटल मालिक रविंद्र वासी बल्ला को फतेहाबाद के एक तेल टैंकर से तेल निकालते हुए 52 लीटर डीजल के साथ काबू किया है। वहीं पुलिस की टीम ने तेल बेचने वाले टैंकर चालक बलजीत वासी हसनपुर जिला फतेहाबाद को भी काबू कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम उड़न दस्ता ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दुपेड़ी के अड्डे से आगे स्थित एक होटल पर छापेमारी की। टीम ने सब इंस्पेक्टर शीशपाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। छापेमार कार्रवाई के दौरान सीएम उड़न दस्ता के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम और पुलिस भी शामिल रही। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक यहां रिफाइनरी से तेल लाकर सस्ते दामों में बेचते थे। उसके बाद होटल मालिक भी उसे दूसरे ग्राहकों को अवैध रूप से बेचने का काम करता था। होटल की आड़ में यह तेल की कालाबाजारी का धंधा लंबे समय से चल रहा था। छापेमार टीम ने मौके पर एक गाड़ी से निकाला गया 52 लीटर डीजल और अन्य सामान भी बरामद किया है। इस संबंध में असंध थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि एएफएसओ नवीन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धरे गये दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed