फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officers deployed... will be closely monitored: DC

अधिकारी किए तैनात... बारीकी से होगी निगरानी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Officers deployed... will be closely monitored: DC
नई अनाज मंडी में गेहूं की नमी चैंक करते डीसी डा.आनंद कुमार शर्मा। सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मार्केट कमेटी सचिव उमेश दांगी का वापस रोहतक ट्रांसफर हो गया है। नवनियुक्त सचिव विकास सेतिया ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। मंगलवार को नवनियुक्त उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। डीसी ने कहा कि उन्होंने मंडी में मार्केट कमेटी सचिव के अलावा बीडीपीओ, तहसीलदार और एसडीएम तक की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। गेहूं खरीद के हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
डीसी ने करनाल, घरौंडा, इंद्री व तरावड़ी अनाज मंडियों का दौरा किया। डीसी ने मंडी में पहुंचकर गेहूं की ढेरियों पर नमी मापक यंत्र से नमी की जांच करवाई। इसके साथ ही उन्होंने गेट पास व बायोमीट्रिक प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने मंडियों सचिवों को निर्देश दिए की मंडियों में इलेक्ट्रिक कांटे लगाना सुनिश्चित किया जाए और इससे संबंधित प्रमाणपत्र दिया जाए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए डीसी ने कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद बिना किसी बाधा के हो सके
विज्ञापन

निरीक्षण से पूर्व डीसी ने लघु सचिवालय के सभागार में गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की फसल की समय पर खरीद, उठान और भुगतान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी डाॅ. राहुल राईया, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, एसडीएम इंद्री डाॅ. रमन गुप्ता, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, डीएफसी मुकेश कुमार, करनाल मंडी के चेयरमैन ईश्वर कश्यप, वाइस चेयरमैन लेखराज, मंडी प्रधान सुरेंद्र त्यागी, ट्रांसपोर्टर अशोक खुराना आदि मौजूद रहे।
----
डीसी ने घरौंडा मंडी में जांची व्यवस्थाएं
जिला उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को दोपहर बाद गेहूं की खरीद व लिफ्टिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अनाज मंडी का निरीक्षण किया। एजेंसियों को सही समय पर खरीद व लिफ्टिंग के निर्देश दिए। आढ़तियों ने पलेटी नंबर पांच से तीन दिन से खरीद न होने की शिकायत की। जिला उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान हो जाएगा। संवाद

---------------------------

जीपीएस बंद होने से नहीं कटे गेटपास, मंडी में रोकी गेहूं लदी गाड़ियां
करनाल। अनाज मंडी करनाल से गेहूं उठान करने वाली गाड़ियों के जीपीएस मंगलवार को बंद हो गए। इसकी वजह से उनके गेटपास नहीं कटे। इस कारण से मंडी कर्मचारियों ने इन गाड़ियों को गेट पर ही रोक लिया। सूचना अधिकारियों को दी गई। मार्केट कमेटी सचिव, तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। पड़ताल में सामने आया कि ये गाड़ियां पहले इन गाड़ियों में जीपीएस काम कर रहा था। करीब पांच-पांच चक्कर लगाए। अब इनका जीपीएस निष्क्रिय हो गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था ऐसी है कि इसमें जियो फैंसिंग बनाई गई है। बिना जीपीएस के गेट पास ही नहीं कटेगा और गेहूं बाहर नहीं जा पाएगा। ठेकेदार को गाड़ियों का जीपीएस सक्रिय करवाने के आदेश दिए हैं।

दूसरी ओर अनाज मंडियों में मंगलवार को एक बार फिर ई-खरीद पोर्टल से गेहूं की आवक का गेटपास काटा जाना शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक पोर्टल बंद होने की वजह से मंडियों के बाहर जीटी रोड पर गेहूं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतार लग गई थी। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से चार नए खरीद केंद्र भी बनाए गए। मैन्युअल गेटपास भी काटे गए थे। मंडी सुपरवाइजर सतबीर ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल अब सुचारू है। 24 घंटे गेटपास काटे जा रहे हैं।
मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने बताया कि जिले में अब तक करीब 4 लाख 36 हजार 425 मीट्रिक टन की आवक विभिन्न खरीद केंद्रों व मंडियों में हुई है। अब तक करीब एक लाख मीट्रिक टन का उठान भी हो चुका है। हालांकि ज्यादा आवक होने से मंडी में अब गेहूं ही गेहूं दिखाई दे रहा है।

नई अनाज मंडी में गेहूं की नमी चैंक करते डीसी डा.आनंद कुमार शर्मा। सूचना विभाग

नई अनाज मंडी में गेहूं की नमी चैंक करते डीसी डा.आनंद कुमार शर्मा। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed