फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   occupied the field of cultural programs

Karnal News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मैदान पर किया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
occupied the field of cultural programs
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। अधिकारियों की लापरवाही से कब सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आरक्षित दशहरा मैदान अवैध रूप से रेत, बजरी की बिक्री का अड्डा बन गया किसी को पता भी नहीं चला।
सेक्टर-4 के दशहरा मैदान में आहिस्ता-आहिस्ता ठेकेदारों ने अपना एक-दो ढेरियों से शुरू किया कारोबार पूरे मैदान में फैला दिया। करोड़ों की सरकारी जमीन पर कारोबार धड़ल्ले से चलता रह। यह खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मैदान पर दस्तक दी।
विज्ञापन

रावण दहन कार्यक्रम के लिए रखे गए 10 एकड़ के इस मैदान में दूर-दूर तक भवन निर्माण सामग्री की ढेरियां अनाज मंडी की तर्ज पर पसरी दिखी। लेकिन इस मैदान की देखरेख करने वाले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी अब तक इससे आंखें मूंदे रहे। यह हालात भी तब हैं, जब शहर में बिना अनुमति कहीं भी इनकी जमीन पर होने वाले छोटे आयोजनों में इस महकमे की टीम कार्रवाई के लिए सतर्क रहती है।  मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने जब एचएसवीपी और खनन अधिकारियों को मौके पर बुलाकर हालात दिखाए तो अधिकारियों ने अपना रिकॉर्ड तलाशना शुरू किया। जांच में सामने आया कि किसी भी ठेकेदार ने यहां पर भवन निर्माण सामग्री की बिक्री संबंधित गतिविधियों के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह वर्ष से इस मैदान में दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने इस जमीन को दशहरा मैदान के रूप में आरक्षित करने की घोषणा की थी।
श्री रामलीला सभा की ओर से यहां दशहरा पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा राजनीतिक व सांस्कृतिक आयोजन भी इस मैदान में होते हैं।
इधर, एचएसवीपी के एसडीओ सुभाष का कहना है कि जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच में सामने आया कि ठेकेदारों ने कोई अनुमति नहीं ली थी। सेक्टर-4 के स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि दशहरा मैदान में भवन निर्माण सामग्री की बिक्री का कारोबार कई वर्षों से चल रहा है। पहले यह केवल एक दो ढेरी में ही होता था।
स्थानीय निवासी शंकर, सोनू और हरिदत्त ने बताया कि हमें यह नहीं पता था कि यह गतिविधि अवैध तरीके से हो रही है। लेकिन अब यह कारोबार बढ़ गया है। दिनभर सेक्टर में धूल के गुबार उड़ते हैं।

अधिकारियों की मिलीभगत की संभावना 
एडवोकेट राजकुमार और संदीप राणा का कहना है अधिकारियों की नाक के नीचे इतना बड़ा जाल फैलना संभव नहीं है। इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है।आरटीए और खनन अधिकारियों की सतर्क रहने का दावा करती है तो यहां यह 10 एकड़ में कारोबार कैसे फैल गया, इसकी भी विजिलेंस से जांच होनी चाहिए। अब ग्रैप-4 लागू हुए एक माह का समय होने को है। फिर भी अधिकारियों को यहां से उड़ते धूल के गुबार क्यों नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed