फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Objection to commercial use of the Speaker's photo

Karnal News: विस अध्यक्ष के फोटो का व्यावसायिक प्रयोग करने पर आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Objection to commercial use of the Speaker's photo
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की फोटो का व्यावसायिक विज्ञापनों में प्रयोग करने पर कड़ा संज्ञान लिया है। यह विज्ञापन उनकी सहमति के बिना प्रकाशित किया गया था। सचिवालय ने करनाल जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर इस संबंध में त्वरित जांच तथा आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

करनाल जिले के घरौंडा की एक प्रॉपर्टी डीलिंग फर्म ने नववर्ष के मौके पर समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया जो कि व्यावसायिक उपयोग के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया था। इस विज्ञापन में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की फोटो को उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

सचिवालय की ओर से करनाल जिला उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद पर आसीन हैं। उनकी फोटो का इस तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस तरह के प्रकाशन आम जनता के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी गुमराह और प्रभावित कर सकते हैं। पत्र में जिला उपायुक्त को कहा गया है कि इस अनुचित और अवांछित मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। जिला प्रशासन से इस संबंध में कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed