फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nursing home abortion seal

नर्सिंग होम से गर्भपात के उपकरण सील

Tue, 14 Jan 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इंद्री
अमर उजाला ब्यूरो/इंद्री Updated Tue, 14 Jan 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nursing home abortion seal
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के एक नर्सिंग होम पर छापा मारकर गर्भपात करने (एमटीपी) में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए। विभागीय टीम ने उपकरणों को सील कर अस्पताल का पूरा रिकार्ड खंगाला।
विज्ञापन


करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई से घबराकर नर्सिंग होम में इलाज करवा रहे मरीज और डॉक्टर फरार हो गए। इस कार्रवाई से अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इसी बीच किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए थाना इंद्री पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंद्री में नर्सिंग होम पर करीब एक बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और छापामार कार्रवाई शुरू की। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. राजिंद्र,  एसएमओ इंद्री डॉ. दीपक, ड्रग कंट्रोल आफिसर परमिंद्र मलिक, डॉ. अनू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया भी मौजूद रहीं। डॉ. राजिंद्र ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने गर्भपात करने में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए। टीम ने सभी संदिग्ध उपकरणों को सील कर दिया।

करीब पांच घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम की संचालक फरार हो गई और इलाज कराने आए लोग भी इस कार्रवाई को देखकर घबरा गए और बिना इलाज कराए चले गए।

शिकायत पर हुई कार्रवाई: सीएमओ
सीएमओ डॉ. वंदना भाटिया ने बताया कि इंद्री क्षेत्र में लिंगानुपात काफी कम है। इसके विभिन्न पहलुआें पर जांच की जा रही थी। लंबे समय से इंद्री के इस नर्सिंग होम में गर्भपात करने जैसी शिकायतें मिल रही थीं।

नर्सिंग होम पर छापेमारी के लिए सोमवार को डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान गर्भपात में प्रयोग होने वाले उपकरण मिले हैं। इन्हें सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम की संचालिका फरार हो गई।


चौंकाने वाला पहलू सामने आया कि महिला डॉक्टर बीएएमएस है, जिसे गर्भपात करना अलाउड नहीं होता। यह नर्सिंग होम काफी लंबे समय से चल रहा है। कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम की अलमारी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। स्थानीय पुलिस के सामने रिकार्ड देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed