{"_id":"66147186ef90ca1f44049626","slug":"number-of-employees-halved-extinguishing-fire-is-a-challenge-karnal-news-c-18-knl1008-363883-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्मचारियों की संख्या आधी, आग बुझाना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्मचारियों की संख्या आधी, आग बुझाना चुनौती
विज्ञापन
- नियमानुसार 50 हजार की आबादी में एक दमकल की गाड़ी, एक शिफ्ट में छह कर्मचारी जरूरी
राकेश चौहान
करनाल। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जिले में आग लगने की घटनाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में इन घटनाओं पर काबू पाना दमकल विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। दमकल विभाग के पास गाड़ियां तो हैं लेकिन इन्हें चलाने व आग पर पानी की बौछार करने वाले कर्मचारियों की कमी है।
जिले में दमकल विभाग के पास बाइकों सहित छोटी, बड़ी 30 गाड़ियां हैं। जिन पर 188 अधिकारी व कर्मचारी तैनात हैं। जिनमें कच्चे कर्मचारी भी शामिल हैं।
नियम की बात करें तो 50 हजार की आबादी में एक दमकल की गाड़ी होनी चाहिए और एक गाड़ी पर एक शिफ्ट में छह कर्मचारी होने चाहिए। तीन शिफ्टों में दमकल विभाग के कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में 24 घंटे के लिए एक गाड़ी पर 18 कर्मचारी चाहिए और दमकल विभाग के पास फिलहाल 23 छोटी व बड़ी गाड़ियां हैं और सात मोटरसाइकिल हैं। इन सभी वाहनों पर 450 से अधिक स्टाफ की आवश्यकता है लेकिन विभाग के पास 188 ही कर्मचारी मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम पूरी तरह सतर्क है।
गेहूं के सीजन को देखते हुए दमकल विभाग ने सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है, वहीं अवकाश देने से भी मना कर दिया है। करीब दो महीने तक दमकल विभाग के कर्मचारी निरंतर अपनी ड्यूटी देंगे ताकि आगजनी की घटनाओं पर तुरंत पहुंचकर काबू पाया जा सके। - संवाद
विज्ञापन
इन कारणों से लगती है आग
- खेत में खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर व बिजली की तार से शॉर्ट सर्किट होने पर।
- कंबाइन, रीपर आदी मशीन में टूट-फूट होने पर चिंगारी से, बीड़ी सिगरेट से
इन स्थानों पर तैनात हैं दमकल की गाड़ियां
स्थान गाड़ियां
शहर में सेक्टर-4 4
शहर में जुडंला गेट 2
शिव कॉलोनी 1
घरौंडा
2
इंद्री 2
नीलोखेड़ी 1
तरावड़ी 2
असंध 2
निगदू 1
निसिंग 1
पाढ़ा 1
कुंजपुरा 1
जुंडला 1
डायल 112 पर करें कॉल
गेहूं के सीजन में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं। इसलिए सभी कर्मचारियों को सतर्क किया गया है। जिले में अलग-अलग जगहों पर गाड़ियां तैनात की गई हैं ताकि समय पर घटना स्थल पर पहुंचा जा सके और आग पर काबू पाया जा सके।
सुरेश मान, फायर ऑफिसर, करनाल