{"_id":"67db28a5855084454b04c90b","slug":"now-shoes-will-make-you-feel-warm-even-in-winter-karnal-news-c-18-knl1008-605420-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराएगा जूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराएगा जूता
विज्ञापन
करनाल। अब सर्दी के मौसम में जूता गर्मी का एहसास कराएगा। फिर चाहे पहाड़ों पर घूम रहे हों या बर्फ पर, पैर को ठंड नहीं लगेगी, बल्कि उसे जरूरत पर हीट मिलेगी। इसके अलावा वाटर प्रूफ होने से बरसात का पानी भी पैर तक नहीं पहुंचेगा। कुछ इस तरह के जूते नई तकनीक के आधार पर तैयार होंगे।
कर्णनगरी में नेशनल चेनल मीट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से जूता कारोबारी पहुंचे और नई तकनीक पर तैयार होने वाले जूतों की जानकारी ली। लिबर्टी के करनाल केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में नई तकनीक पर आधारित कई मॉडल प्रदर्शित किए गए।
शू एक्सपर्ट एवं कंपनी के सीईओ रमन बंसल ने नई तकनीक आधारित उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सर्दी में गर्मी का अहसास करवाने वाला थर्मोवेयर जूता, पैर को मसाज देने वाला, पैर के साइज के हिसाब से स्वरूप लेने वाला, बच्चों के लिए आटोमेटिक लैस फिट करने वाला जूता तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस तरह के जूते इस वर्ष के अंत तक मार्केट में आएंगे। इसे लेकर कंपनी की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। खास बात यह भी है कि जूता किफायती होगा, जिसे आसानी से आम आदमी खरीद सकेगा।
225 जूता वितरकों ने जानी तकनीक
आजादी के 78वें वर्ष में देश को स्वदेशी जूता उद्योग को विश्व की पहचान दिलाने के लिए मेरा जूता हिंदुस्तानी अभियान भी चलाया गया है। इसी के तहत नई तकनीक पर जूते तैयार करने की लिबर्टी ने पहल की है। सीईओ रमन बंसल के अनुसार आटो विंटर-25 सीरिज के तहत नई तकनीक पर अब जूते बनेंगे। भविष्य की जरूरत, स्वास्थ्य और फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखकर जूतों की नई वैरायटी तैयार की जा रही है। देशभर के 225 जूता वितरक और दस हजार से ज्यादा मल्टी ब्रांड स्टोर संचालकों को नई तकनीक की जानकारी दी गई है।