{"_id":"61c23cd076fec95c2868869c","slug":"now-panipat-administration-will-investigate-tree-cutting-in-hsiidc-karnal-news-knl935288156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पानीपत प्रशासन करेगा एचएसआईआईडीसी में पेड़ काटने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पानीपत प्रशासन करेगा एचएसआईआईडीसी में पेड़ काटने की जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव बेगमपुर के समीप एचएसआईआईडीसी में सफाई व ट्रिमिंग के नाम पर हजारों पेड़ काटने का मामला पानीपत क्षेत्र में आ गया है। अब पानीपत प्रशासन द्वारा ही मामले की जांच की जाएगी लेकिन इस मामले को लेकर पानीपत के अधिकारी चुप्पी साधे हैं, क्योंकि यह करोड़ों रुपये का मामला है। पानीपत के डीसी के संज्ञान में भी यह मामला आ चुका है। वन विभाग के अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। हालांकि ठेकेदार ने पेड़ कटाई का काम बंद कर दिया है।
एचएसआईआईडीसी के अधीन 987 एकड़ भूमि है। इस भूमि पर झाड़ियों व हजारों की संख्या में पेड़ खड़े हैं। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों द्वारा इस भूमि की सफाई व ट्रिमिंग के नाम पर ठेका दिया था। इसके बाद ठेकेदार ने ट्रिमिंग के नाम पर पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि अधिकारियों को इस बारे में पता था, क्योंकि पेड़ कटाई का काम करीब एक महीने से चल रहा था। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो एक्सईएन राजबीर ने अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर लिया। अब इस मामले में कोई नहीं बोल रहा है। हालांकि करनाल के डीएफओ ने इस मामले की जांच के लिए टीम को सोमवार को मौके पर भी भेजा था लेकिन पटवारी से जांच के बाद यह जमीन पानीपत क्षेत्र में निकली। इस कारण पानीपत प्रशासन द्वारा ही इस मामले में कार्रवाई करनी होगी। लेकिन सभी अधिकारी इस मामले में चुप हैं। मंगलवार को एचएसआईआईडीसी के दफ्तर में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।