फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now NIA will investigate in the arrest of terrorists

आतंकियों की गिरफ्तारी मामले में अब एनआईए करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now NIA will investigate in the arrest of terrorists
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पांच मई को विस्फोटक के साथ चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद न तो पुलिस अभी तक नांदेड़ पहुंचाए जा चुके विस्फोटक को बरामद कर सकी है, न ही उनसे कोई बड़ा खुलासा कर सकी है। धीरे-धीरे पुलिस की जांच का रुख आतंक के ठिकानों से भटककर फर्जी आरसी की ओर होता जा रहा है। किसी अधिकारी ने अभी पुष्टि तो नहीं की, लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस मामले की जांच अब नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने भी अपने हाथ में ले ली है।
पांच मई को बसताड़ा टोल प्लाजा पर करनाल पुलिस ने चार आतंकियों को विस्फोटक सामग्री व हथियार के साथ पकड़ा था। इस दौरान इन आतंकियों से दो कारों की फर्जी आरसी भी बरामद हुई थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस के सामने अंबाला निवासी नितिन का नाम सामने आया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पंजाब निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकी गुरप्रीत सिंह व उसके भाई अमनदीप को पंजाब के फिरोजपुर पुलिस ले गई है, वहीं करनाल पुलिस ने फर्जी आरसी बनाने के मामले में आतंकी परमिंदर को तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट के बाद मंगलवार को दोबारा कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

आतंकी से पुलिस दो ही कारें बरामद कर पाई हैं, जबकि आतंकी ने छह कारें बेचने का खुलासा किया था। जिनकी फर्जी आरसी बनी थी। अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी मेरठ निवासी पवन को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की जांच अब आतंकियों के स्लीपिंग नेटवर्क को खंगालने के बजाय फर्जी आरसी पर केंद्रित होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि करनाल पुलिस तो इस मामले में अपने हिस्से का काम लगभग कर चुकी है, लेकिन तेलंगाना, महाराष्ट्र पुलिस भी कई दिनों तक करनाल में डेरा डाले रही, लेकिन अभी तक कुछ अहम खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने आईईडी की बरामदगी के साथ आतंकियों की गिरफ्तारी के मामले की जांच एनआईए के पास जाने के मामले में बताया कि ऐसा कोई आदेश उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed