फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Municipal Corporations and fire brigade personnel from across the state will thunder in Rohtak on 15th

Karnal News: अब रोहतक में 15 को गरजेंगे प्रदेशभर के नपा, अग्निशमन कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 03:16 AM IST
विज्ञापन
Now Municipal Corporations and fire brigade personnel from across the state will thunder in Rohtak on 15th
करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ की रविवार को सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 15 अक्तूबर को रोहतक में पालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की आक्रोश रैली होगी। जिसमें निजीकरण के खिलाफ जन सैलाब उमड़ेगा। इसमें प्रदेशभर के सफाई व सीवर कर्मचारियों सहित सभी अग्निशमन तथा ग्रुप सी व डी के पक्के, कच्चे व आउटसोर्स के सभी कर्मचारी से नाराज हैं।
विज्ञापन

नपा कर्मचारी संघ के करनाल शाखा प्रधान राम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष वीरभान बिड़लान व सचिव शारदा देवी भी मौजूद रहीं। बैठक का संचालन करते हुए इंद्रजीत सिंह चनालिया ने कहा कि राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चेतावनी दी कि यदि 14 अक्तूबर तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो रैली के मंच से निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा लगातार आंदोलन व हड़ताल कर रहा है। आंदोलन के दबाव में सरकार ने पालिका कर्मचारियों से 29 अक्टूबर 2022 व पांच अप्रैल 2023 को दो दौर की वार्ताएं की हैं, इन वार्ताओं में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का प्रथा समाप्त करने अग्निशमन विभाग को शहरी क्षेत्र में निकाय विभाग में पुन: शामिल करने 1327 ड्राइवर में फायरमैनों को सृजित पदों पर समायोजित करने सहित अन्य दर्जनों मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार लगातार पालिका कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों का गुलाम बनाने का काम कर रही है। प्रदेश भर में लगभग 4000 से अधिक सफाई कर्मचारियों तथा ग्रुप डी ग्रुप सी अग्निशमन के कर्मचारियों की छटनी कर दी गई है। शास्त्री ने कहा कि गुरुग्राम के हजारों कर्मचारी 15 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में गुरुग्राम से रोहतक तक पैदल यात्रा कर गांव-गांव शहर-शहर में सरकार के कर्मचारी दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब करते हुए शामिल होंगे। जब तक उनकी मांगों का सरकार निपटान नहीं करेगी तब तक प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा करनाल के उपप्रधान सुरिंदर, राकेश अटवाल, मीना, सरोज, सुरिंदर व सर्व कर्मचारी संघ के सचिव सेवाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
-ये हैं प्रमुख मांगे
- हरियाणा सरकार छटनी किए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेकर विभाग के रोल पर ले।
- समान काम समान वेतन व्यवस्था लागू करें, अग्निशमन विभाग को शहरी निकाय में शामिल करें।
- सभी अनुबंध दैनिक वेतन भोगी व पार्ट 2 तथा अन्य कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करें।
- 1327 ड्राइवर व फायरमैनो को सृजित पदों पर समायोजित करें।
- सफाई, सीवर पार्क, सिविल वर्क, वाटर सप्लाई, इलेक्ट्रिकल आदि कार्य के ठेकों को समाप्त करें।
- ठेकेदारी में लगे सभी कर्मचारियों को रोल पर लें, जोखिम भत्ता पांच हजार रुपये करें।
- सीवर ,ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करें,

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed