फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now IGNOU exams will be held on 23rd: Dr. Dharmapala

अब 23 को होगी इग्नू की परीक्षाएं : डाॅ. धर्मपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Now IGNOU exams will be held on 23rd: Dr. Dharmapala
करनाल। आगामी 18 जून को यूजीसी नेट के परीक्षा के कारण इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की परीक्षा अब 23 जून रविवार को होगी है। इग्नू के अन्य सभी एग्जाम जून 2024 की पहले से निर्धारित डेटशीट के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्म पाल ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में इग्नू की जून 2024 सत्रांत परीक्षाएं अभी चल रही है जो कि 15 जुलाई 2024 तक चलेंगी। क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत पूरे हरियाणा में कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। जहां इग्नू की परीक्षाएं सुचारू ढंग से आयोजित की जा रही है लेकिन 18 जून को होने वाली इग्नू की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। इग्नू ने नोटिफिकेशन जारी कर विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 18 जून के एग्जाम को 23 जून को री-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है। इग्नू की सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in से संशोधित डेटशीट और हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed