{"_id":"6767258a8d375b42f90bb906","slug":"now-fever-and-other-common-diseases-will-also-be-treated-on-ayushman-card-karnal-news-c-18-knl1008-543967-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आयुष्मान कार्ड पर अब बुखार समेत अन्य सामान्य बीमारियों का भी होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आयुष्मान कार्ड पर अब बुखार समेत अन्य सामान्य बीमारियों का भी होगा इलाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आयुष्मान कार्ड से सरकारी और निजी अस्पतालों में अब बुखार, डायरिया जैसी सामान्य बीमारियों का भी इलाज होगा। सामान्य मेडिसिन विभाग के तहत आने वाली उन सभी बीमारियों का इलाज इस योजना के स्मार्ट कार्ड के तहत पांच लाख रुपए तक के दायरे में कराया जा सकेगा।
विदित हो कि इससे पहले इस कार्ड के जरिये केवल गंभीर बीमारी या ऑपरेशन, सर्जरी के समय में इसे इस्तेमाल में लाया जा सकता था। अब केंद्र सरकार द्वारा इसका दायरा बढ़ाते हुए सभी सामान्य बीमारियों में भी आयुष्मान कार्ड को लागू कर दिया है। अब 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उसके लिए कोई आय व सरकारी विभाग में कार्यरत होने की बाध्यता नहीं है।
जिले के सरकारी अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी व निजी अस्पतालों समेत 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड के तहत लोगों को इलाज मिल रहा है। जिले में काफी लोग जिनकी परिवार पहचान पत्र में आय एक लाख 80 हजार रुपये या उससे कम अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकार की चिरायु योजना का लाभ उठा रहे हैं। अस्पतालों को आयुष्मान योजना के तहत निबंधित किया गया है वहां उस बीमारी का स्पेशलिस्ट होने पर ही निबंधन हुआ है। ऐसे में इन 18 अस्पतालों में स्पेशलिस्ट होने के कारण सामान्य मेडिसिन की भी सुविधा उपलब्ध है। अन्य 18 निजी अस्पतालों को अलग-अलग बीमारियों के इलाज और ऑपरेशन के लिए निबंधित किया गया है।
विज्ञापन
डिलीवरी व सिजेरियन सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही
आयुष्मान कार्ड के जरिये डिलीवरी और उस दौरान होने वाली सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा अब सिर्फ सरकारी अस्पताल व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध होगी। जिले के सभी सीएचसी को आयुष्मान योजना से निबंधित किया गया है। निजी अस्पतालों में कई डिलीवरी के दौरान खामियां मिलने व ज्यादा खर्च आने के कारण अब सरकार द्वारा इन अस्पतालों में डिलीवरी व सिजेरियन पर रोक लगा दी गई है।