फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   now diesel will be available at home

अब घर पर मिलेगा डीजल, एप पर करना होगा आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
now diesel will be available at home
करनाल। महानगरों की तर्ज पर अब करनाल में भी लोगों को घर द्वार पर डीजल की आपूर्ति मिलेगी। आईओसीएल ने हमसफर के साथ मिलकर यह सेवा शुरू की है। 20 लीटर डीजल की मांग करने वाले ग्राहकों को ‘सफर 20 जेरीकैन’ के माध्यम से डीजल पहुंचाया जाएगा। सेक्टर-12 के कल्याण फ्यूल स्टेशन से वीरवार को हमसफर आयल सेवा की शुरूआत की गई। उद्घाटन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के दिल्ली एवं हरियाणा मुख्य महाप्रबंधक संजय सिन्हा ने किया।
विज्ञापन

इस सेवा के लिए फ्यूल हमसफर एप तैयार किया गया। लोग इस एप के माध्यम से आर्डर कर सकते हैं। डीजल की आपूर्ति छोटी हाउसिंग सोसाइटी, मॉल, अस्पताल, बैंक, निर्माण स्थल, किसान, मोबाइल टावरों, शिक्षण संस्थानों और छोटे उद्योगों को किया जाएगा। संजय सिन्हा ने बताया कि अब तक डीजल के उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंप से उसे डिब्बों या ड्रमों में भरवाकर ले जाना पड़ता था। इससे डीजल और समय दोनों की बर्बादी भी होती थी। लेकिन अब नई व्यवस्था से इससे निजात मिलेगी। हमसफर इंडिया के सह-संस्थापक और परिचालन निदेशक दिलप्रीत सदाना ने कहा कि थोक उपभोक्ताओं को कानूनी तरीके से डीजल मिलेगा। हमने डीजल की आपूर्ति को झंझट मुक्त बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस अवसर पर आईओसीएल के उप महाप्रबंधक गतिबोध जोहाल, हमसफर इंडिया के संस्थापक निदेशक निशीत गोयल सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल और कल्याण फिलिंग स्टेशन के संचालक राम कुमार कल्याण भी मौजूद रहे। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed