फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Dehradun-New Delhi Jan Shatabdi Express will be seen in a new form

अब नए रूप में नजर आएगी देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now Dehradun-New Delhi Jan Shatabdi Express will be seen in a new form
नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी (12057/58) अब नए रूप में नजर आएगी। उत्तर रेलवे ने इस गाड़ी के तीन व चार दिसंबर से आईसीएफ (इंटिग्रल कोच फैक्टरी) कोच की जगह एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे संबंधित जानकारी विभागीय ट्वीटर पर भी डाल दी है। आईसीएफ कोच नीले रंग के और नए एलएचबी कोच लाल रंग के होते हैं। लिंक हॉफमेन बुश कोच जर्मन तकनीक और स्टेनलेस स्टील से बने हैं, इनमें डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल होता है। इसकी खूबी यह है कि दुर्घटना के बाद इसके डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते। इनमें बैठने की क्षमता भी ज्यादा होती है।
विज्ञापन

अप साइड में 12057 गाड़ी का नई दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे प्रस्थान है। 2:49 सब्जी मंडी दिल्ली, 3:20 बजे सोनीपत, 3:53 पानीपत, शाम 4:19 बजे करनाल स्टेशन, 4:44 बजे कुरुक्षेत्र, 5:55 बजे अंबाला कैंट, 7:05 बजे चंडीगढ़, 7:20 बजे मोहाली, 7:35 बजे खरड़, 7:52 बजे मोरिंडा स्टेशन, 8:19 बजे रूपनगर, रात 8:48 बजे कीरतपुर साहिब, 8:58 बजे आनंदपुर साहिब, 9:30 बजे नंगल डैम व रात्रि 10:10 बजे ऊना हिमाचल पहुंचती है।
विज्ञापन

डाउन में 12058 सुबह 5:05 बजे ऊना हिमाचल से प्रस्थान करती है। सुबह 5:22 बजे नंगल डैम, 5:43 बजे आनंदपुर साहिब, 5:53 बजे कीरतपुर साहिब, 6:19 बजे रूपनगर, 6:45 बजे मोरिंडा, 7:02 बजे खरड़, 7.21 बजे मोहाली, 7.38 बजे चंडीगढ़, 8:32 बजे अंबाला कैंट, 9:15 बजे कुरुक्षेत्र, सुबह 9:40 बजे करनाल स्टेशन, 10:06 बजे पानीपत, 10:39 बजे सोनीपत, 11:10 बजे सब्जी मंडी व 11:55 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की गति बढ़ने की भी उम्मीद
पंजाब के आनंदपुर साहिब व कीरतपुर साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए यह गाड़ी मुफीद है। इसके अलावा हिमाचल के देवस्थल मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला जी, कांगड़ा जी व नैना देवी जाने के लिए भी यह गाड़ी सुविधाजनक है। वर्तमान में इस गाड़ी की गति 110 है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इसकी गति दिल्ली से अंबाला तक 130 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी। नई दिल्ली-ऊना हिमाचल गाड़ी में 13 डिब्बे हैं जिनमें 9 डिब्बे (106 सीट प्रत्येक) गैर वातानुकूलित कुर्सियान व चार डिब्बे (78 सीट प्रत्येक) वातानुकूलित कुर्सियान हैं। एलएचबी में परिवर्तित होने पर भी 13 डिब्बे रहेंगे। इसके अलावा दो अतिरिक्त कोच जो आधे पार्सल सेवा के लिए व आधा भाग दिव्यांगों के बैठने के लिए होते हैं।
- अंशुल नारंग, पदाधिकारी, रेल यात्री संघ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed