फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now children will learn waste segregation through play.

Karnal News: अब खेल-खेल में कूड़ा पृथक्करण सीख जाएंगे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Now children will learn waste segregation through play.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर को स्वच्छ बनाने और नागरिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम ने स्वच्छता सेतु डिजिटल मोबाइल एप की पहल शुरू की है। यह एप बच्चों, विद्यार्थियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। एप के जरिये विद्यार्थियों को खेल-खेल में कचरा पृथक्करण की जानकारी दी जाएगी।
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में स्वच्छता सेतु एप का केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर रेनू वाला गुप्ता, निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा और अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार भी मौजूद रहे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह एप बच्चों और आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता अभियान का सक्रिय भागीदार भी बनाएगा। एप के जरिये बच्चे कचरे को सही तरीके से अलग करने के डिजिटल खेल खेलकर अंक जीत सकेंगे और शहर-स्तरीय स्वच्छता प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर अपने ज्ञान की परीक्षा देंगे। लीडर बोर्ड पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनेगा। एप केवल जागरूक करने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह शहर में कूड़े या पेयजल की शिकायत और सूचना का भी माध्यम बनेगा।
विज्ञापन



- अभियान और घोषणाओं की जानकारी होगी उपलब्ध
नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान, कार्यक्रमों और घोषणाओं की जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी। नागरिकों को अपशिष्ट प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित लघु वीडियो से जागरूक किया जाएगा, ताकि हर आयु वर्ग तक संदेश पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सफल रहा तो दूसरे शहरों में भी होगा लागू
अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता सेतु केवल एक एप नहीं, बल्कि शहर और नागरिकों के बीच सहयोगात्मक साझेदारी का माध्यम है। इससे स्वच्छता को आदत के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। अगर यह मॉडल सफल रहता है तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed