{"_id":"5e98b2ef8ebc3e774c036688","slug":"now-books-and-stationary-will-be-delivered-at-home-karnal-news-knl281903153","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाद अब बुक्स और स्टेशनरी डिलर भी डिजिटल प्लेटफार्म पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बाद अब बुक्स और स्टेशनरी डिलर भी डिजिटल प्लेटफार्म पर
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो, इसलिए स्कूल के बाद अब बुक्स और स्टेशनरी डीलर भी डिजिटल प्लेटफार्म पर आ गए हैं। अब आप एक कॉल या मैसेज से किताबें या स्टेशनरी घर पर मंगवा सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से शहर में पांच बुक्स और पांच स्टेशनरी डीलर्स को इसके लिए अधिकृत किया है, जो होम डिलीवरी की सुविधा देंगे। अभिभावक और विद्यार्थियों को इन दुकानों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए स्कूल तो डिजिटल माध्यम पर आ गए थे, यानी ऑनलाइन माध्यम या केबल टीवी चैनल पर बच्चों की कक्षाएं लगनी शुरू हो गईं, लेकिन किताबें या स्टेशनरी न होने के कारण बच्चों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब जिला प्रशासन के प्रयास से बच्चों की इस समस्या का समाधान हुआ है। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को सभी किताबें और स्टेशनरी उनके घर द्वार पर मिलेगी। जिले में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी इन कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं किताबों और स्टेशनरी के संबंध में अभिभावक व छात्र शिकायत होने पर हेल्पलाइन नंबर 0184-2270729 और 99925-48099 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
दुकानों पर सामान नहीं देंगे दुकानदार : एडीसी
एडीसी अनीश यादव का कहना है कि कोई भी स्टेशनरी और किताब विक्रेता अपनी दुकान से ग्राहकों को सामान उपलब्ध नहीं करवाएगा, फोन के माध्यम से ही आर्डर लेकर किताबों व स्टेशनरी की डिलीवरी घर पर ही की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी।
सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें ही उपलब्ध होंगी
स्कूलों और दुकानदारों को प्रशासन के निर्देश हैं कि केवल एनसीईआरटी की किताबें ही छात्रों को उपलब्ध करवाई जाए, किसी अन्य ब्रांड की किताबें उपलब्ध करवाने का दबाव नहीं डाला जाना चाहिए, ऐसा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। यह बच्चों के हितों के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
सख्त निर्देश, फीस का दबाव बनाया तो कार्रवाई
सरकार की ओर से कुछ राहत मिलने के बाद स्कूल संचालकों ने अभिभावकों पर फीस जमा कराने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे स्कूल संचालकों को डीसी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि वे फीस को लेकर किसी भी अभिभावक पर दबाव ना बनाएं, ना ही ऐसे मैसेज भेंजे।
किताबों और स्टेशनरी के लिए ये दुकानें की अधिकृत-
-किताबों के लिए- रेलवे रोड स्थित कुमार बुक सेलर-99960-78999 व 99964-46644, राकेश बुक शॉप-93541-03255 व 89501-10001, राजीव बुक शॉप-94162-86860, 86849-42365 व 96711-11979, कपूर ब्रदर्स-94162-14148 व 92534-55555 और सदर बाजार स्थित स्वामी ट्रेडर्स-92155-39943, 89500-55480 व 72066-81014
-स्टेशनरी के लिए- आईटीआई चौक स्थित मुंजाल स्टेशनरी एंड बुक शॉप-92554-34888 व 70822-59779, रेलवे रोड स्थित अजंता ट्रेडर्स-92159-06100 व 98969-11189, मधुबन स्टेशनरी मार्ट-94164-82967 व 99969-99601, ईकजोत स्टेशनरी-92156-21086 व 90532-32324 और सर्राफा बाजार स्थित परदेशी बुक डिपो-90500-96918 व 92554-31001