फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now animals will also get 24 hours medical services

अब पशुओं को भी मिलेगी 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now animals will also get 24 hours medical services
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन

करनाल। अब पालतू पशुओं को भी 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने आर-अर्बन मिशन के तहत करनाल को चिकित्सा सुविधाओं से लैस दो एंबुलेंस सौंप दी हैं। जिसकी नए साल पर शुरू होने की संभावना है। पशुपालन विभाग के अनुसार सरकार की ओर से प्रदेश के कुछ जिलों में इस योजना के तहत दो-दो एंबुलेंस देकर ट्रायल किया जा रहा है। जिसमें मानव अस्पतालों की तरह पशुओं को भी एंबुलेंस में ही अस्पताल संबंधी व अन्य सेवाएं मिलेंगी। यह परियोजना जिला परिषद को सौंपी गई है। जिसमें तीन साल में करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस दौरान परियोजना में मिलने वाली हर सुविधा जिला परिषद की ओर से मुहैया करवाई जाएगी।
जिला परिषद की ओर से दो गाड़ियां प्रोजेक्ट के तहत खरीद ली गई हैं। जिनको अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया चल रही है। एंबुलेंस अस्पताल को नए साल पर शुरू किया जाना है।
विज्ञापन

पांच गांवों में होगा ट्रायल
फिलहाल दोनों एंबुलेंस का जिले के पांच गांवों बल्ला, गोली, फफड़ाना, सालवन व मानपुर में ट्रायल किया जाएगा। जिनमें से एक एंबुलेंस को सालवन व दूसरी को बल्ला में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाआें से होगी लैस
ये पशु एंबुलेंस सभी सुविधाओं से लैस होंगी। जिसमें एक चिकित्सक, एक सहायक, दवाइयां समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं। यह एंबुलेंस अस्पताल बंद होने के बाद भी संपर्क करने पर पशुपालक के द्वार पहुंचेगी।

सरकार की ओर से आर-अर्बन मिशन के तहत इस योजना की शुरूआत की है। जिसमें दो एंबुलेंस में पशुपालकों को पशुओं से संबंधित हर सुविधा 24 घंटे उपलब्ध करवाई जाएगी।
धर्मेंद्र, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन एवं डेयरी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed