{"_id":"66a83f84f257fb1f25038845","slug":"now-admissions-in-polytechnic-will-be-done-through-open-counselling-karnal-news-c-18-knl1008-441012-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पॉलिटेक्निक में अब ओपन काउंसलिंग से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पॉलिटेक्निक में अब ओपन काउंसलिंग से होंगे दाखिले
विज्ञापन
- एक अगस्त तक भरें आवेदन फार्म, दो को लगेगी मेधा सूची, पांच और छह को होगी काउंसलिंग
- नीलोखेड़ी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान ने जारी की अधिसूचना
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पॉलिटेक्निक में अब ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। निदेशालय की ओर से जारी ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब रिक्त सीटों को संस्थान अपने स्तर पर काउंसलिंग करते हुए भरेगा। इसके लिए भी ओपन काउंसलिंग दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण छह अगस्त तक चलेगा। इसके बाद भी सीटें बची तो दूसरा चरण आठ अगस्त से शुरू होगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, पहली अगस्त तक अभ्यर्थी को दाखिला लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन फार्म भरना होगा। इसके बाद दो अगस्त को मेधा सूची जारी की जाएगी। इसी के आधार पर पांच और छह अगस्त को ओपन फिजिकल काउंसलिंग होगी। जबकि दूसरे चरण में सीट बचने पर आठ अगस्त से 15 सितंबर तक रोजाना ऑफलाइन काउंसलिंग करके दाखिले दिए जाएंगे।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स (10वीं पास) और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लिट्रेल एंट्री के लिए आवेदन मांगे गए हैं। लिट्रेल एंट्री में विद्यार्थी को 10वीं, 12वीं, आईटीआई दो वर्ष, एनएसक्यूएफ लेवल चार, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र व परिवार पहचान पत्र भी देना होगा। दोनों चरणों में विद्यार्थी को काउंसलिंग के दौरान उपस्थित रहना होगा। इसके अलावा सीट आवंटित होने पर तुरंत फीस भी जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विदित हो कि दो चरणों की निर्धारित दाखिला प्रक्रिया 29 जुलाई तक चली। करनाल जिले में नीलोखेड़ी में एक मात्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान है। जहां पर 600 में से अब तक 415 सीटों पर दाखिला हो चुका है। अब शेष बची सीट पर दाखिला दिया जाएगा।
ऐसे चलेगी ओपन फिजिकल काउंसलिंग
- 01 अगस्त तक : संस्थान में आवेदन पत्र जमा कराना होगा।
- 02 अगस्त को : संस्थान स्तर पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
- 05 अगस्त को : सभी श्रेणी में संस्थागत ओपन फिजिकल काउंसलिंग होगी।
- 06 अगस्त को : संस्थान स्तर पर आरक्षित सीटों को मर्ज करते हुए फिजिकल काउंसलिंग होगी।
सवा माह तक चलेगी ऑफलाइन काउंसलिंग
संस्थान स्तर की ओपन काउंसलिंग के बाद भी यदि सीटें खाली बचती हैं तो आठ अगस्त से 15 सितंबर तक विशेष रूप से ऑफलाइन फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी। इस दौरान इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेट्रल एंट्री में दाखिले के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 12 बजे रोजाना आवेदन फार्म लिए जाएंगे। दोपहर बाद दो बजे मेरिट सूची सूचना पट्ट पर लगाई जाएगी। इसके बाद दोपहर बाद ढाई बजे से ओपन काउंसलिंग शुरू होगी।
यह हैं निर्देश एवं हिदायतें-
- संस्थान स्तर पर ओपन फिजिकल काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी का उपस्थित होना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र संस्थान से लेना होगा, जिसे संस्थान की वेबसाइट www.gpnilokheri.ac.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद सभी दस्तावेजों के साथ संस्थान के कार्यालय में जमा कराना होगा। इसे ई-मेल आईडी admgpnilokheri@ gmail.com पर भी भेजें।
- निर्धारित तिथि या समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा और दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।
- दाखिला लेते समय तुरंत फीस भी संस्थान में जमा करानी होगी। अन्यथा आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
- यदि कोई अभ्यर्थी इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेट्रल एंट्री दोनों में दाखिले के लिए आवेदन करता है तो दोनों का आवेदन फार्म अलग-अलग भरना होगा।
फोटो-- 120 नंबर है।
वर्जन
पॉलिटेक्निक में अब ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। विद्यार्थी आवेदन करके ओपन फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
- ज्वाला प्रसाद, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नीलोखेड़ी

- आवेदन पत्र को भरने के बाद सभी दस्तावेजों के साथ संस्थान के कार्यालय में जमा कराना होगा। इसे ई-मेल आईडी admgpnilokheri
- निर्धारित तिथि या समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा और दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।
- दाखिला लेते समय तुरंत फीस भी संस्थान में जमा करानी होगी। अन्यथा आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
- यदि कोई अभ्यर्थी इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेट्रल एंट्री दोनों में दाखिले के लिए आवेदन करता है तो दोनों का आवेदन फार्म अलग-अलग भरना होगा।
फोटो