फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notice to 107 hotels, dhabas and restaurants operating on incomplete standards

Karnal News: अधूरे मानकों पर संचालित 107 होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to 107 hotels, dhabas and restaurants operating on incomplete standards
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से निर्धारित मानदंडों पर शहर के कई होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट खरे नहीं उतर रहे हैं। इस पर नगर निगम ने शहर के 107 होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हाॅलों को नोटिस जारी किया है। पहले नोटिस जारी करके 15 दिन का समय दिया था लेकिन अब निगम ने अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। अभी तक किसी भी होटल या ढाबा संचालक ने जवाब नहीं दिया है। अब नगर निगम इन होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
शहर में होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट की संख्या तो करीब तीन सौ से अधिक है, लेकिन इनमें अधिकांश एनजीटी के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। एनजीटी ने नगर निगम सहित विभिन्न विभागों को आदेशों का पालन कराए जाने का निर्देश जारी किया है। 20 दिन पहले भी कई ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों को नोटिस जारी किए थे। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा ने कई होटलों का निरीक्षण किया था। अब एक बार फिर एनजीटी ने मौजूद मानदंडों को लेकर सख्ती दिखाई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सतीश शर्मा ने बताया कि अब शहर के 107 होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट को अंतिम नोटिस जारी किया गया। जिन्हें मानकों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इन नोटिसों का वितरण शनिवार से शुरू कर दिया गया है। इसमें जवाब भी मांगा गया है। अभी तक सिर्फ होटल संचालकों ने ही सिर्फ सीवरेज व पेयजलापूर्ति कनेक्शन के बारे में जानकारी दी है, लेकिन ऑयल ग्रीस ट्रैप की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


कुछ समय दिया जाए
एनजीटी के मानकों को लेकर शहर के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व बैंक्वेट हाॅल संचालक सकते में हैं। संचालकों का कहना है कि अधिकांश ने वाटर व सीवरेज कनेक्शन तो ले रखा है, जिनके पास नहीं है वह ले रहे हैं, लेकिन ऑयल ग्रीस ट्रैप सिस्टम काफी महंगा पड़ता है। हालांकि अनिवार्यता को देखते हुए कई लोगों ने इसे स्थापित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर निगम को इस सिस्टम को लेकर जल्दबाजी न करके कुछ समय जरूर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑयल ग्रीस ट्रैप सिस्टम अनिवार्य
एनजीटी के आदेशों के क्रम में सभी होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हाॅलों में वाटर कनेक्शन, सीवरेज कनेक्शन के साथ-साथ ऑयल ग्रीस ट्रैप सिस्टम का होना अनिवार्य है। बताते हैं कि ऑयल ग्रीस ट्रैप सिस्टम अभी तक किसी के पास नहीं है। जबकि ये सिस्टम पानी में मिले तेल को सीवरेज लाइनों में जाने से रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed