{"_id":"66a83e3b5a85b02c960f9c99","slug":"notice-served-to-37-after-finding-larvae-karnal-news-c-18-knl1008-441155-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लार्वा मिलने पर 37 को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लार्वा मिलने पर 37 को थमाया नोटिस
विज्ञापन
- जिले में 166 टीमों सहित 40 ब्रीडिंग चेकर भी खंगाल रहे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 5403 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 41 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 37 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वहीं, सोमवार को जांच किए गए 25 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों में से एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। फिलहाल डेंगू के केसों की संख्या 10 है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक छह लाख 15 हजार 561 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 2157 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 991 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 2,167 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 10 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जगह-जगह जलभराव एवं गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जलभराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें। संवाद