फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notice of no-confidence motion against block committee chairman

Karnal News: खंड समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Notice of no-confidence motion against block committee chairman
- 20 को बुलाई बैठक में अध्यक्ष बने रहने के लिए साबित करना होगा बहुमत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। चिड़ाव खंड समिति में अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रहा असंतोष बढ़ गया है। समिति के सदस्यों की नाराजगी के चलते अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने अध्यक्ष सुखदेव सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जारी किया है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 20 दिसंबर को चिड़ाव बीडीपीओ कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में अध्यक्ष सुखदेव सिंह को अपने पद पर बने रहने के लिए बहुमत साबित करना होगा, अगर वह ऐसा करने में असफल रहते हैं, तो समिति के सदस्य मिलकर नया अध्यक्ष चुनेंगे। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव संभव है। विदित हो कि समिति के सदस्य लंबे समय से अध्यक्ष सुखदेव सिंह के कामकाज से असंतुष्ट बता रहे थे।
विज्ञापन

यह असंतोष अब प्रशासन के स्तर पर पहुंच गया है, जिसके परिणामस्वरूप अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई शुरू की गई है। एडीसी की ओर से जारी नोटिस सभी 13 समिति सदस्यों, करनाल सांसद, नीलोखेड़ी, असंध, घरौंडा के विधायकों, उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को प्रेषित किया गया। इसके अलावा नोटिस चिड़ाव बीडीपीओ कार्यालय और करनाल तहसील में भी सार्वजनिक रूप से चस्पा किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय राजनीति गर्माई

इस घटनाक्रम से न केवल खंड समिति बल्कि आसपास के राजनीतिक माहौल में भी हलचल मच गई है। आगामी बैठक में लिए जाने वाले फैसले का प्रभाव क्षेत्र की स्थानीय राजनीति पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। विदित हो कि अध्यक्ष सुखदेव सिंह कांग्रेस समर्थित हैं। हालांकि ज्यादातर सदस्य भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं।

ऐसे में अब यदि अध्यक्ष सुखदेव सिंह बहुमत साबित नहीं कर पाए तो भाजपा खेमे से समिति सदस्य की ताजपोशी हो सकती है। 2022 में हुए पंचायती राज चुनाव के दौरान सुखदेव सिंह अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष चुने गए थे। तब दोनों भाजपा समर्थित थे। अब विधानसभा चुनाव के दौरान असंध के पूर्व विधायक बख्शीश सिंह के साथ इन दोनों के अलावा समिति के दो अन्य सदस्यों ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था। जबकि कुल 13 में से अन्य नौ सदस्य अभी भी भाजपा समर्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed