फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Notice for removal of 252 houses built under high tension wires

हाईटेंशन तारों के नीचे बने 252 मकानों को हटाने का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Notice for removal of 252 houses built under high tension wires
करनाल। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) कुरुक्षेत्र ने करनाल की पांच कालोनियों के 252 मकानों को 15 दिनों में निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उन मकान मालिकों को जारी किए गए हैं, जिनके मकान या भवन 220 केवी हाईटेंशन लाइन के नीचे या परिधि में बने हैं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि लाइन की रेंज में आने से यदि कोई हादसा या नुकसान होता है तो उसके जिम्मेवार आप खुद होंगे और 15 दिन में निर्माण नहीं हटाया तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

करनाल में 220 केवी सिंगल सर्किट कुरुक्षेत्र-पानीपत लाइन के नीचे आरके पुरम, कर्ण विहार, एसपी कालोनी, राजीव पुरम सहित साईं मंदिर के पीछे की कई कालोनियों में मकान बने हैं। इनकी संख्या 252 है। भारतीय विद्युतीय नियम 2003 के अनुसार, हाईटेंशन लाइन के दाएं, बाएं, ऊपर या नीचे कम से कम 4.8 मीटर की दूरी होना जरूरी है। लाइन के नीचे न ही कोई व्यक्ति मकान बना सकता है और न ही पेड़ लगा सकते है। वहीं इन कालोनियों में मकान सालों पुराने हैं। इधर, लोगों का कहना है कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी, यदि पहले पता होता तो वे यहां मकान ही न बनाते। -ब्यूरो
विज्ञापन

चपेट में आया निर्माण, पूरी गली को उठाना पड़ा नुकसान
आरके पुरम की गली नंबर-7 में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, दो दिन पूर्व निर्माण हाईटेंशन तार की रेंज में आ गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं गली के कई घरों के बिजली मीटर व अन्य उपकरण भी फुंक गए। इधर, लाइन ट्रिप होने से कुुरुक्षेत्र में भी अधिकारियों तक जानकारी पहुंची। जब पेट्रोलिंग करती हुई टीम ने करनाल पहुंचकर मौका मुआयना किया। घटना के बाद पूरी गली के लोगों को नोटिस दे दिए गए। उधर, अधिकारियों के अनुसार, पतंग की डोर से भी व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की रेंज में आ सकता है। इससे भी हादसे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, पहले कहां थे अधिकारी, अब याद आई जिम्मेवारी
दूसरी ओर लोगों ने अधिकारियों पर काम में लापरवाही का आरोप लगाया है। कर्ण विहार के डिंपल, आरके पुरम के रिंकू और एसपी कालोनी के जगदीप का कहना है कि सालों पहले उन्होंने मकान बनाए हैं। बिजली निगम ने मीटर का कनेक्शन जारी किया। इससे पहले प्लाट या मकान की रजिस्ट्री भी हुई। यदि इस जगह पर निर्माण नहीं हो सकता था तो रजिस्ट्री क्यों हुई। वहीं बीबीएमबी के अधिकारियों ने उस समय क्यों नहीं ध्यान दिया, जब कालोनियां काटी गई थी। अब निर्माण गिराना उनके साथ नाइंसाफी होगी।

हाईटेंशन लाइन के नीचे निर्माण के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। निर्माण हटाने के नोटिस दे रहे हैं। आरके पुरम में नोटिस बांटे गए हैं। अन्य कालोनियों में भेजे जाएंगे। यूएचबीवीएन को इन मकानों के बिजली कनेक्शन काटने के बारे लिखा जाएगा। -बलराज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, बीबीएमबी कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed