फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No work is possible through violence: Aarti Kishori

हिंसा से कोई कार्य संभव नहीं : आरती किशोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
No work is possible through violence: Aarti Kishori
- अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज, एजेंसी

तरावड़ी। अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आरती किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान पर भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोपरि लीला रासलीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसवध, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि जो काम प्रेम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है।
विज्ञापन

कथा के पश्चात आरती की गई व सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास ने बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा मंच से हल्का विधायक धर्मपाल गोंदर, अग्रवाल सभा के प्रधान रमेश गुप्ता, भारत विकास परिषद के प्रधान योगेश मिड्डा व परिषद के सदस्य, नपा अध्यक्ष विरेन्द्र बंसल, उपाध्यक्ष अमित बंसल, बालकिशन त्रिपाठी, अमन शर्मा व शहर के गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक बंसल, सुरेन्द्र बंसल, संजय बंसल, सुभाष गुप्ता, सुशील सिंगला, मोहन गर्ग, बंसल परिवार के सदस्य व महिलाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed