फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   no corona positive in karnal yet

जिला कोरोना नेगेटिव है, आप पॉजिटिव रहें, सावधानी जरूरी, घरों में रहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
no corona positive in karnal yet
फिलहाल जिला करनाल कोराना वायरस से नेगेटिव है, बस जरूरत है तो आपको पॉजिटिव रहने की। आप घरों में ही रहे तो वो दिन भी दूर नहीं, जब हम कोरोना पर जीत पा लेंगे। कोरोना को हराने का सबसे अच्छा मंत्र यही है कि सावधानी रखें। खुद को और दूसरों को भी बचाएं। करनाल जिले में एक भी केस कोरोना वायरस का पॉजिटिव नहीं होने के पीछे प्रशासन की तैयारी और लोगों की जागरूकता ही है।
विज्ञापन

जिले में 341 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें करीब 115 से ज्यादा लोगों की विदेश की हिस्ट्री है। अब तक कल्पना चावला मेडिकल कालेज और सिविल अस्पताल में 47 लोगों को संदिग्ध बुखार होने पर दाखिल किया जा चुका है। सभी के सैंपल बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर भेजे जा चुके हैं। इनकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि रविवार को चार अन्य लोगों को मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया और उनके सैंपल भी जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें : सीएमओ
सीएमओ डा. अश्वनी आहूजा का कहना है कि जिले के लिए अच्छी बात है कि अभी तक यहां पर एक भी केस कोरोना पॉजिटिव नहीं है। आगे भी लोगों को अपना ध्यान रखना है। 14 अप्रैल तक घरों में रहें और लॉकडाउन का पालन करें। इससे कोरोना का संक्रमण रुक जाएगा और जिला इस पर फतेह पा लेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रकार की व्यवस्था की हैं, किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, बस अफवाहों से बचना है और सरकार के निर्देशों का पालन करना है। जिलेभर के लोगों से अपील है कि वे बार बार अपने हाथ धोते रहें और किसी से मिले न। खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट लैब चालू करने में अभी एक सप्ताह और लगेगा, स्टाफ के लिए आज साक्षात्कार
कल्पना चावला मेडिकल कालेज में कोरोना वायरस की जांच के लिए खोली जाने वाली वीआरडीएल लैब को चालू होने में अभी एक सप्ताह या दस दिन का समय लगेगा। हालांकि इसको चालू करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को लैब में रखे जाने वाले स्टाफ के लिए साक्षात्कार होंगे। कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा ने बताया लैब के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है और इसके लिए सरकार को पत्र भी भेजा जा चुका है। सोमवार को लैब के लिए रिसर्च साइंटिस्ट मेडिकल, रिसर्च साइंटिस्ट, नोन मेडिकल, रिसर्च असिस्टेंट और लैब टैक्नीशियन के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके बाद जल्द इसका परिणाम जारी कर स्टाफ को ज्वाइन कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सप्ताह लैब में मशीन आ जाएगी तो टेस्ट चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed