{"_id":"612e999c8ebc3e14e07a3376","slug":"no-action-on-complaint-of-sexual-abuse-case-of-embezzlement-registered-karnal-news-knl81734433","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, गबन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषण की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, गबन का मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। प्राइवेट स्कूल की महिला क्लर्क द्वारा यौन शोषण की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि स्कूल के मैनेजर द्वारा महिला के खिलाफ दी गई गबन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इंद्री थाना पुलिस ने महिला व उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि यौन शोषण के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए स्कूल के मैनेजर ने उनके खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी शिकायत को अनदेखा कर दिया है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के मैनेजर ने कहा है कि स्कूल में महिला क्लर्क फीस लेने का कार्य करती थी। जो 2019 से अब तक लाखों रुपयों की हेराफेरी कर चुकी है। आरोप है कि मामले का पता चलने पर स्कूल मैनेजर ने महिला से रुपये वापस मांगे तो वह और उसके पिता ने उन्हें जान से मारने की घमकी दी। महिला ने गबन के डेढ़ लाख रुपये लौटाए भी हैं।
पहले भी आया था विवादों में
शहर स्थित इस प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर नवंबर 2013 में स्कूल की ही साढ़े 3 वर्षीय छात्रा से यौन शोषण करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि कुछ सामाजिक संस्थाओं ने मामले को षड्यंत्र बताया था।
शिकायत की जांच जारी
स्कूल मैनेजर ने महिला क्लर्क के खिलाफ गबन की शिकायत दी थी। कई बार दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई। जिसमें महिला एक बार भी शामिल नहीं हुई और न ही उसके किसी परिजन ने यौन शोषण की बात कही। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। अब महिला की तरफ से यौन शोषण की शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच जारी है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- सचिन, प्रभारी, थाना इंद्री