फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NMMSS: Scholarship exam today at 11 centers

एनएमएमएसएस : छात्रवृत्ति के लिए 11 केंद्रों पर परीक्षा आज

Sun, 30 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 30 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
NMMSS: Scholarship exam today at 11 centers
करनाल। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा रविवार को होगी। 11 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए जिले के 3,012 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश भर में परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे खत्म होगी। परीक्षा का समय तीन घंटे का रहेगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सुमित मान ने बताया कि राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने का संबल देती है। राजकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई करने वाले जो विद्यार्थी इस परीक्षा को पास करेंगे उन्हें प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। हर महीने एक हजार रुपये सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में आएंगे, जिससे वे नोटबुक, पैन, स्कूल बैग, जूते व पढ़ाई से जुड़ी अन्य आवश्यक चीजें खरीद सकेंगे। परीक्षा का आयोजन विशेष रूप से कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed