{"_id":"66cfccabca939e760e0cdb37","slug":"nitesh-shines-in-badminton-despite-losing-one-leg-in-an-accident-karnal-news-c-18-1-knl1006-462273-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में एक पैर गंवाने के बावजूद बैडमिंटन में चमके नितेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में एक पैर गंवाने के बावजूद बैडमिंटन में चमके नितेश
विज्ञापन
करनाल। कर्ण स्टेडियम के वरिष्ठ बैडमिंटन कोच नितेश कुमार ने वर्ष 2009 में दुर्घटना में एक पैर गंवाने के बावजूद बैडमिंटन में नाम कमाया है। इस बार वह पेरिस पैरा ओलंपिक में दम दिखाएंगे।
नितेश के मुख्य कोच राकेश कुमार पांडे ने बताया कि नितेश ने इससे पहले चीन में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते हैं। वह बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में वर्ल्ड नंबर वन व मिक्स डबल में वर्ल्ड में तीसरे स्थान पर हैं।
पिता बिजेंदर ने बताया कि नितेश की बचपन में खेलों में रुचि नहीं थी। जब हादसा हुआ उससे कुछ समय पहले ही उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। एक बार तो उन्हें लगा कि अब कॅरिअर खत्म हो गया है मगर बाद में उन्होंने हौसला बरकरार रखते हुए पैरा में भविष्य बनाने की ठान ली। पिता बिजेंदर ने बताया कि वर्ष 2016 में नितेश ने पहली बार नेशनल में कांस्य पदक जीता फिर 2017 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
उन्होंने 2014 में आईआईटी मंडी से पढ़ाई की। उनका खेल विभाग में 2019 में चयन हुआ। पेरिस पैरा ओलंपिक में नीतेश कुमार का पहला मुकाबला 29 अगस्त को होगा। वह 25 अगस्त को पेरिस के लिए रवाना हुए थे।
नितेश की उपलब्धियां : 2019 व 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत व कांस्य, 2024 में कांस्य, 2018 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता है।