फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nilokheri section tops in consensus on most public representatives in Indri

इंद्री में सर्वाधिक जनप्रतिनिधि पर सर्वसम्मति में नीलोखेड़ी खंड अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Nilokheri section tops in consensus on most public representatives in Indri
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सरपंच और पंचों के मामले में पिछले सात साल में इंद्री जिले में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधियों वाला खंड रहा। निर्विरोध चुनाव के मामले में ये खंड नीलोखेड़ी और असंध से पीछे ही रहा। नीलोखेड़ी में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने गए। जबकि सहमति बनाने वाले दूसरे नंबर पर रहे असंध खंड की 13 पंचायतें ऐसी रहीं, जिनमें सभी पंच निर्विरोध चुने गए। वहीं जिले में 12 पंचायतें ऐसी भी रही, जहां एक भी सरपंच और पंच सर्वसम्मति से नहीं चुना गया। बल्कि चुनावी जंग में कांटे की टक्कर हुई।
जानकारी के अनुसार 2016 के चुनाव में जिले में 381 पंचायतें थी। इनमें सरपंच और पंच मिलाकर कुल 4196 जनप्रतिनिधि चुने गए। इनमें 1970 का चुनाव निर्विरोध यानी सर्वसम्मति से हुआ। कुल जनप्रतिनिधियों की बात करें तो इंद्री खंड में सर्वाधिक 802 पंच और सरपंच रहे। जबकि यहां निर्विरोध 339 ही चुने गए। वहीं निर्विरोध चुनाव के मामले में 756 जनप्रतिनिधियों वाला नीलोखेड़ी खंड आगे रहा, यहां सर्वाधिक 374 का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसी तरह निर्विरोध के मामले में दूसरे नंबर पर 373 जनप्रतिनिधियों के साथ असंध रहा। जिसके कुल पंच और सरपंच 655 थे। हालांकि दूसरे नंबर का यह खंड सर्वाधिक 13 पंचायतों के सभी पंचों का निर्विरोध चुनाव कराने के मामले में जिले में सबसे आगे रहा।
विज्ञापन

बड़ा खंड इंद्री शून्य सर्वसम्मति की पंचायतों में आगे
802 जनप्रतिनिधियों के साथ जिले का सबसे बड़ा खंड इंद्री रहा। वहीं शून्य यानी एक भी पंच सरपंच सर्वसम्मति से न चुनने वाली पंचायतों में भी यह खंड सबसे आगे रहा। यहां की सर्वाधिक पांच पंचायतों में शून्य सर्वसम्मति रही। जबकि असंध में ऐसी एक भी पंचायत नहीं थी। जबकि घरौंडा में तीन, नीलोखेड़ी में दो और करनाल व निसिंग में एक-एक ऐसी पंचायत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 चुनाव में यह रही पंचायतों की स्थिति
खंड कुल जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने पूरी पंचायत निर्विरोध केवल पंच निर्विरोध शून्य सर्वसम्मति
करनाल 718 325 01 03 01
इंद्री 802 339 01 03 05
नीलोखेड़ी 756 374 02 05 02
असंध 655 373 02 13 0
निसिंग 581 284 0 05 01
घरौंडा 684 275 01 02 03
कुल 4196 1970 07 31 12
निर्विरोध चुनी थी पूरी पंचायतें
- करनाल में अब्दुलापुर, इंद्री में इंद्रगढ़, नीलोखेड़ी में गिरलपुर और लाठरो, असंध में चकमुरिदका और मंचूरी, घरौंडा में मलिकपुर।
यहां रही थी शून्य सर्वसम्मति
- निसिंग में शाहपुर, घरौंडा में रसीन, चौराखालसा, फैजीपुर माजरा, नीलोखेड़ी में अंजनथली और जांबा, इंद्री में भादसों, धमनहेड़ी, कमालपुर रोड़ान, खानपुर, पंजोखरा, करनाल में ऊंचा समाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed