फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nilokedi dengue death of the woman, two in serious condition

नीलोखेड़ी में डेंगू से महिला की मौत, दो की हालत नाजुक

Sun, 13 Oct 2013 10:00 PM IST
नीलोखेड़ी
नीलोखेड़ी Updated Sun, 13 Oct 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
Nilokedi dengue death of the woman, two in serious condition
डेंगू से पीड़ित एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। डेंगू पीड़ित महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी और लगातार उनके प्लेटलेट्स कम हो रहे थे। उधर, डेंगू से पीड़ित दो युवकों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिना रिपोर्ट को जांचे वह डेंगू से महिला की मौत का कारण नहीं मान सकते हैं।
विज्ञापन


शांति नगर में रहने वाली तीस वर्षीय महिला रितु गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता की डेंगू से मौत हो गई। महिला को करीब एक सप्ताह पहले बुखार के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में जब स्थिति में कोई सुधार नहीं आया तो उसे करनाल रेफर कर दिया गया। बाद में करनाल में भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन


इस पर परिजन उसे चंडीगढ़ ले गए। यहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान रितु ने दम तोड़ दिया। परिजनोें का कहना है कि उसे डेंगू बुखार था और इसके चलते लगातार प्लेटलेट्स कम हो रहे थे। वहीं, बिजली निगम के कर्मचारी विनोद और अस्पताल ऐरिया में रहने वाले युवक पवन को डेंगू होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों की हालत नाजुक होने के कारण विनोद को करनाल के एक निजी अस्पताल और पवन को दिल्ली रेफर किया गया है। दोनों की प्लेटलेट्स लगातार गिर रही हैं। डेंगू के लगातार प्रकोप के बावजूद प्रशासन मौन है। अब तक डेंगू से 14 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग इसकी जद में हैं लेकिन हेल्थ विभाग का आंकड़ा है कि 141 रोगियों को ही डेंगू पीड़ित मान रहा है। 474 को संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया है। स्थिति इसके उलट है और रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

कंजक पूजन कराने आई बच्ची की हादसे में मौत
सेक्टर सात में कंजक पूजन कराने आई बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। बिहार के दरभंगा के शिवराम की रहने वाली चार साल की पायल अपने माता पिता के साथ सेक्टर-33 की झुग्गी में रहती थी।

रविवार को रामनवमी होने के कारण पायल अपनी सहेलियों के साथ सेक्टर सात में कंजक लेने के लिए आई हुई थी। पायल अपनी छह सहेलियों के साथ सेक्टर सात की मेन सड़क से जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही कार ने चपेट में ले लिया।

सेक्टर सात की पार्षद सुजाता अरोड़ा अपने परिवार के सदस्यों के साथ पायल को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा में लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने पायल को मृत घोषित कर दिया। पार्षद सुजाता अरोड़ा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पायल के पिता राम आशीष दास मजदूरी करता है और पायल की मां कोठियों में काम करती है।

स्टोव फटने से झुलसे युवक ने दम तोड़ा
गांव नगला फार्म में शनिवार को स्टोव फटने से झुलसे युवक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता बजीर चंद के बयान पर कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

नगला फार्म में शनिवार दोपहर 21 वर्षीय अजय उर्फ बिटटू अपने घर पर रखे स्टोव पर चाय बना रहा था। चाय बनाते हुए अचानक स्टोव फट गया, जिस कारण अजय झुलस गया।


नकली खोए समेत चार काबू

सीआईए-1 पुलिस ने रेड कर चार सौ किलो नकली खोया पकड़ा है। पुलिस ने नकली खोए का कारोबार करने वाले चार लोगों को भी काबू किया है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी देवेंद्र और उसके तीन साथी सफीदों निवासी ओमप्रकाश, विनोद और दिलशेर जीप में खोया रखकर बेचने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर सीआईए वन पुलिस ने मौके  पर पहुंच सेक्टर 14 क्षेत्र से चारों को काबू कर लिया। वे लोग उत्तर प्रदेश के कैराना से नकली खोया लाने का प्रयास करते थे। इस संबंध में पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed