{"_id":"699b5b606f35e958920be440","slug":"nikita-was-selected-for-the-state-level-competition-karnal-news-c-18-knl1018-851059-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए निकिता का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए निकिता का हुआ चयन
Mon, 23 Feb 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निकिता का चयन मार्च में रोहतक में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। निकिता मुक्केबाजी की उभरती हुई खिलाड़ी हैं। उन्होंने केरल में आयोजित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसी अच्छे प्रदर्शन के कारण उनका चयन हुआ है।
निकिता की बहन तमन्ना भी राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी की खिलाड़ी है। बीएसएफ में प्रशिक्षण ले रही हैं। मार्च में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले से करीब सात से आठ खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।
उपलब्धियां
2025 में सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
2025 में आरईसी टैलेंट हंट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
2025 में प्रदेश स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
2024 में आरईसी टैलेंट हंट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।