Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nikita in balloon, Didrika first in relay race

Karnal News: बैलून में निकिता, रिले रेस में दिदरिका प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Nikita in balloon, Didrika first in relay race
05....डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइंस में शनिवार को वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल सुमिता अरोड़ा ने की। वहीं एसपी गंगाराम पूनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने 10 प्रकार के खेलों में प्रतिभा दिखाई। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले 30 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बैलून रेस में निकिता और रिले रेस में दिदरिका प्रथम रही।
सबसे पहले खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला। इसके बाद खेलों के मुकाबले शुरू हुए। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों ने भी तालियों से खिलाड़ियों को प्रेरित किया। अभिभावकों के लिए भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि खेल से मन का भी विकास होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इससे वह मानसिक व शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं। इस मौके पर प्रबंधक रितु दिलबागी, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल और खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, विजय कुमार सेतिया, सत्येंद्र मोहन, संजय बत्रा, प्रियंका काठपाल, बबीता अहलावत, सेक्टर-13 स्कूल की प्रिंसिपल ममता पांडे, अनुपमा सिन्हा, अंजना पांडे, मधुबन स्कूल के प्रिंसिपल मंतोष पाल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

एसपी पिता के हाथों से सम्मानित हो गौरवान्वित हुई बेटी
कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं के अतिरिक्त राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर खेल व अन्य प्रतियोगिताओं में नाम चमकाने वाले 30 विद्यार्थियों को एसपी गंगाराम पूनिया ने सम्मानित किया गया। इनमें बॉक्सिंग में पदक जीत चुकी एसपी की बेटी निकिता भी शामिल रही। स्कूल में हुई प्रतियोगिताओं में भी निकिता विजेता रही। पिता के हाथों से सम्मानित होकर बेटी ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। वहीं छोटी बेटी दीपिका ने गिद्दे में प्रस्तुति दी। इसके अलावा राष्ट्रीय पदक विजेता रेसलिंग खिलाड़ी सारा संधू, वुशू खिलाड़ी रितु, अंश, आंचल, क्रिकेटर निधि, रक्षित, फेंसिंग खिलाड़ी वंशिका, बॉक्सिंग खिलाड़ी मयंक नरवाल को भी एसपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
- बैलून रेस : निकिता प्रथम, अंजलि द्वितीय
- रिले रेस : दिदरिका प्रथम, हिमांशी द्वितीय
- 100 मीटर दौड़ : कविश प्रथम, पार्थ द्वितीय, सिद्धार्थ तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed