{"_id":"5867f76d4f1c1b132ceee054","slug":"nigadoo-not-yet-in-place-for-the-proposed-bus-stand-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगदू में नहीं हुई अभी तक बस स्टैंड के लिए जगह प्रस्तावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगदू में नहीं हुई अभी तक बस स्टैंड के लिए जगह प्रस्तावित
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
निगदू में नहीं हुई अभी तक बस स्टैंड के लिए जगह प्रस्तावित
- फोटो : amar ujala
नीलोखेड़ी हलके में स्थित निगदू कस्बा कई वर्षों से विभिन्न प्रकार की समस्याओं और राजनैतिक उपेक्षाओं का शिकार हो रहा है। कस्बे में सरकारी कार्यालय कई वर्षों से पंचायत व प्राइवेट भवनों में चल रहे हैं, जिस कारण अधिकारी व क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निगदू में बस स्टैंड बनाने के लिए जगह का सर्वे तो हो रहा है, लेकिन योजना अभी फाइलों में ही अटकी है।
विभाग के अधिकारियों ने 30 दिसंबर को बस स्टैंड के लिए निगदू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे खाली पड़ी 2 एकड़ करीब जगह का बस स्टैंड के सर्वे किया था, लेकिन अभी तक जगह फाइनल नहीं हो पाई है। रोडवेज विभाग के जीएम जयपाल राणा ने बताया कि निगदू पीएचसी के पिछे खाली पड़ी करीब 2 एकड़ जगह का सर्वे किया गया है, लेकिन उस जगह में आने-जाने के द्वार की चौड़ाई कम है।
इस बारे में हल्के के विधायक से बात की जाएगी। वहीं हल्के के विधायक भगवान दास कबीर पंथी का कहना है कि, रोडवेज विभाग के अधिकारी निगदू में जगह का सर्वे करने के लिए आए थे। उनसे जगह के बारे में बात कर जल्द ही बस स्टैंड बनाने की कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत भवन में कर रहे गुजारा
कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि विकास अधिकारी, पुलिस चौंकी, सहकारी ऋण समिति एवं बैंक, भारतीय संचार निगम, पटवार खाना वघ डाकघर जैसे सभी कार्यालय किराए व पंचायती भवनों में कार्यरत है। लोगों की मांग है इनको जल्द सरकारी भवनों में शिफ्ट किया जाए। साथ ही कस्बावासियों की मांग है कि कस्बे में बस स्टैंड, गर्ल्स कॉलेज, गोशाला, ट्रेजरी, सामुदायिक केंद्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पार्क भी बनाया जाए।