फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHM strike: Indoor lab of labor room closed, problems of pregnant women increased

एनएचएम की हड़ताल : लेबर रूम की इंडोर लैब बंद, गर्भवतियों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
NHM strike: Indoor lab of labor room closed, problems of pregnant women increased
- मरीजों को मुख्य लैब में टेस्ट करवाने के लिए कतार में करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से छह दिनों से जिला नागरिक अस्पताल के प्रसूति कक्ष में बनी मिनी लैब बंद पड़ी है। जिस कारण प्रसूति कक्ष में दाखिल गर्भवती, जच्चा-बच्चा व शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले मरीजों को लैब टेस्ट के लिए अस्पताल की मुख्य लैब में कतार में लगकर सैंपल देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रदेश में महज लेबर रूम में मिनी लैब करनाल में ही स्थापित है। जहां पर दाखिल गर्भवतियों, जच्चा-बच्चा व शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले मरीजों के रोजाना 150 से 200 के बीच में टेस्ट होते हैं। जिन्हें तय समय पर उपलब्ध करवाया जाता है लेकिन एनएचएम की हड़ताल के चलते मिनी लैब बंद पड़ी है। ऐसे में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए मुख्य लैब में जाना पड़ रहा है। जहां पर मरीजों को खुद ही रक्त परीक्षण करने वाली परख नली लेनी पड़ रही है और उस पर स्वयं ही नंबर लगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में एक मरीज को अपना ब्लड सैंपल देने के लिए कम से कम दो घंटे का समय लग रहा है। लेबर रूम की मिनी लैब ही बंद नहीं बल्कि मुख्य लैब से भी दो एलटी हड़ताल में शामिल हैं। ऐसे में अन्य कर्मचारियों पर वर्क लोड बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की मुख्य मांगें

एनएचएम कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए। सेवा नियमों में रह गई त्रुटियों व वेतन विसंगतियों को ठीक करने के लिए संघ के साथ वार्ता करके उन्हें दूर किया जाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए। बॉन्ड प्रथा को समाप्त किया जाए। एनएचएम में कार्यरत जिन-जिन कर्मचारियों पर ड्रेस कोड लागू किया गया है उन्हें वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता दिया जाए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed