फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Newly married woman was harassed for dowry

Karnal News: नवविवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

Sat, 17 Aug 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman was harassed for dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। शादी के मात्र 10 दिन बाद ही नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि बेटी का घर बसाने के लिए 100 गज का प्लाट बेचकर लाखों रुपयों का सामान व एक लाख की नकदी ससुराल पक्ष को दी। इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना जारी रखा। घरौंडा थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिंगर माजरा गांव निवासी रोहताश ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी पेघा गांव जिला जींद से की थी। शादी के 10 दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी लक्ष्मी को दहेज न देने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। उसके जमाई विनोद व उसके परिवार वालों ने उसे फोन कर कहा कि आपकी बेटी घर का काम नहीं करती और उनसे जुबान लड़ाती है।
विज्ञापन

वह बेटी की ससुराल गया तो ससुराल वालों ने उससे बेटी को यहां से ले जाने को कहा। वह दोनों को समझा बुझाकर वापस अपने घर आ गया। इसके 15 दिन बाद ससुराल वालों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर घरौंडा छोड़ दिया। इसके बाद उसने अपना 100 गज का प्लाट बेचकर सारा सामान व एक लाख रुपये छत पर कमरा बनाने के लिए दिए। दो-तीन महीने बाद ससुराल पक्ष ने उसकी बेटी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed