फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New ward did not increase but some area changed

Karnal News: नहीं बढ़ा नया वार्ड पर कुछ का बदला क्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
New ward did not increase but some area changed
देव शर्मा
विज्ञापन

करनाल। ये माना जाता है कि वार्डबंदी की अधिसूचना जारी होने का मतलब है कि अब सरकार स्थानीय निकाय चुनाव कराने को पूरी तरह तैयार है। दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए कम समय देने के पीछे भी कहीं न कहीं ये मंशा होती है कि कोई कोर्ट न चला जाए और चुनाव न लटक जाएं।
यही कारण है कि शनिवार और रविवार को शामिल करते हुए इसके लिए पांच दिन दिए गए हैं। कुल मिलाकर दावे और आपत्तियां सिर्फ 18 दिसंबर की शाम चार बजे तक ही दायर की जा सकती हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर की शाम चार बजे के बाद वार्डबंदी को लेकर किसी आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। 19 दिसंबर को उपायुक्त द्वारा नामित अधिकारियों द्वारा दावे और आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वार्डबंदी को अंतिम प्रकाशन के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। नगर निगम ने भी वार्डबंदी की नई प्रस्तावित सूची और किए गए बदलाव को अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया है। इसमें वार्डों की संख्या तो नहीं बढ़ी है, वार्ड 20 ही हैं लेकिन कई वार्डों का काफी हद तक क्षेत्र बदल गया है।
जैसे वार्ड सात का काफी एरिया वार्ड 10 में चला गया है, इसी तरह अन्य वार्डों में भी क्षेत्र में बदलाव हुआ है। निगम ने जो वार्डबंदी जारी की है, उसमें मौजूदा सूची में जो क्षेत्र शामिल किए गए, उनके नाम दिए गए हैं। जिसे देखने के बाद आपत्तियां और दावे प्रस्तावित करने के लिए भी सिर्फ तीन दिन शेष हैं। इधर, ये पहले ही साफ हो गया है कि नगर निगम की मेयर, नगर पालिका के चेयरमैन का भी चुनाव पार्षद की तरह सीधे कराया जाना है। इसलिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
जानिए-किस वार्ड में शामिल है, कौन सा क्षेत्र
वार्ड-01 : ग्राम बलड़ी, झंझाड़ी, उचानी, कैलाश, बसंत विहार की कॉलोनियां, इंदिरा विकास कॉलोनी (झंझाड़ी), सेक्टर 28, 38ए, 29, लोधी कॉलोनी, ओसिस रिसोर्ट, बलजीत इन्क्लेव, अल्फा सिटी और एनबीएजीआर।
वार्ड-02 : आरकेपुरम, पॉलम कॉलोनी, अशोका नर्सरी, बलजीत इन्क्लेव, आर्य पुरम, शक्तिपुरम, गांव बुढ़ाखेड़ा, मंगलपुर, प्रीतम पुरा, नर्सी विलेज एक-01, सोनी सिटी।
वार्ड-03 : राजीव पुरम, पुरानी दुर्गा कॉलोनी, एसपी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, उत्तम नगर, बैंक कॉलोनी, नरेंद्र कॉलोनी, विकास नगर, सरस्वती विहार, नरसी विलेज भाग-02, जेडी ग्रीन, फूसगढ़ गांव, निर्मल विहार।
वार्ड-04 : सेक्टर 07, 08, 09, आईटीआई कॉलोनी, बीएसएनएल कॉलोनी।
वार्ड-05 : सेक्टर 04, 05, 06 व 14 और 14 पार्ट-01, 02 और हाउसिंग बोर्ड।
वार्ड-06 : कर्ण विहार, पृथ्वी विहार, सुगर मिल कॉलोनी, विकास कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, एमआई टीसी कॉलोनी व दुर्गा कॉलोनी।
वार्ड-07 : कनिका विहार, पार्श्वनाथ सिटी, चंबा कॉलोनी, अंसल सिटी, आबादी कटा बाग, सूरजनगर, अशोक विहार, कंबोपुरा, ट्रक यूनियन, पुलिस कॉम्प्लेक्स मधुबन।
वार्ड-08 : दहा जागीर, मदनपुर, सिरसी गांव, इंदिरा कॉलोनी, ऋषि नगर, रामदेव कॉलोनी, खेड़ी कॉलोनी, लंगूर बस्ती, श्याम नगर, सेक्टर 16, सैनी कॉलोनी, नई सब्जी मंडी, मंगल कॉलोनी, मटक माजरी, चांद सराय क्षेत्र व डेहा बस्ती।
वार्ड -09 : जुंडला गेट, कोट मोहल्ला, चौड़ा बाजार, घोसी मोहल्ला, बांसों गेट, होली मोहल्ला, कलंदरी गेट, जाटो गेट व कर्ण गेट।
वार्ड-10 : अशोक नगर, बुट्टा कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, मोतीनगर, राजेंद्र नगर, प्रीतम नगर, पुरानी सुविधा वाली गली, गोविंद नगर, मीरा घाटी, सुभाष गेट व अर्जुन गेट।
वार्ड-11 : न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-13, सेक्टर-13 एक्सटेंशन व ओल्ड हाउसिंग बोर्ड।
वार्ड-12 : प्रताप कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, मॉडल टाउन, आईएआरआई, वाल्मीकि बस्ती, एलआईसी क्वार्टर, आईसीएआर डीडब्ल्यूआर, सैनी कॉलोनी, एनडीआरआई, न्यू बजीरचंद कॉलोनी, सेक्टर-31, न्यायपुरी, एफसीआई गोदाम, सेक्टर-12 भाग-एक व दो, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज कैंपस व सीएसएसआरआई।
वार्ड-13 : दिवान कॉलोनी, चार चमन, जरनैली कॉलोनी, ओल्ड सब्जी मंडी, दयाल सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर, रणधीर कॉलोनी, ओल्ड तहसील, राम बाग, पुरुषोत्तम गार्डन, अवतार कॉलोनी, अशोका कॉलोनी, दुग्गल कॉलोनी, अर्जुन नगर, आजाद नगर, सुभाष कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, आफिसर्स कॉलोनी, महिला आश्रम, संत नगर, चमन गार्डन, चमन गार्डन एक्सटेंशन, बैंक कॉलोनी, शांति नगर, कर्म सिंह कॉलोनी, मॉल रोड व रेलवे रोड।
वार्ड-14 : सदर बाजार, न्यू रमेश नगर, इब्राहिम मंडी, डरबी लाइन, तोपखाना, छप्पर बंद मोहल्ला, गुरुनानक पुरा, जीवन नगर, जवाहर मार्केट, ओल्ड अनाज मंडी, भीम नगर, वकीलपुरा, गडरिया मोहल्ला व दयालपुरा गेट।
वार्ड-15 : ब्रह्म नगर, आंबेडकर नगर, सदर बाजार, वकीलपुरा, रंगीया मंडी, गोपी वाला बाग, जनकपुर, जवाहर नगर, उपकार कॉलोनी, रमेश नगर, भगत मंडी, रविदास पुरा, न्यू रमेश नगर व बांसो गेट।
वार्ड-16 : भाट कॉलोनी, गोविंद कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बहादुर चंद कॉलोनी, न्यू बहादुर चंद कॉलोनी, लव कुश कॉलोनी, वाल्मीकि कॉलोनी, डिंगा खेड़ा, गीता कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, शॉलीमार कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, आनंद विहार, राजीव कॉलोनी, कोड़ी कॉलोनी, हकीकत नगर, शास्त्री नगर, महावीर कॉलोनी।

वार्ड-17 : शिव कॉलोनी व न्यू शिव कॉलोनी।
वार्ड-18 : प्रेम नगर, ज्योति नगर, एकता कॉलोनी, प्रेम कॉलोनी, मान कॉलोनी, डेहा बस्ती, फ्रेंड्स कॉलोनी।
वार्ड-19 : राम नगर, मद्रासी कॉलोनी व न्यू प्रेम नगर।
वार्ड-20 : सीएचडी सिटी, धौलगढ़, गांधी नगर, जरीफा वीरान, न्यू नसीब पुरम, पाल नगर, सैदपुरा, उचाना, विजय नगर, शांति नगर, गुरुनानक पुरा, जिला जेल, बाला जी कॉलोनी और यमुना विहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed