{"_id":"6064e1be8ebc3edbef0a932a","slug":"new-train-started-from-4rth-april-karnal-news-knl657187174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अप्रैल से दोपहर को भी िदल्ली के िलए ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अप्रैल से दोपहर को भी िदल्ली के िलए ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे ने पांच अप्रैल से कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक अनारक्षित श्रेणी की मेल स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। कोरोना काल में लॉकडाउन से पूर्व यह गाड़ी पैसेंजर थी। इसे अब अनारक्षित की श्रेणी में तो रखा गया है लेकिन यह मेल एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। इसके चलने से करनाल के यात्रियों को दिल्ली के लिए दोपहर को ट्रेन मिलेगी।
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू कुरुक्षेत्र से दोपहर 12.40 बजे रवाना होगी। 12.47 बजे अमीन रेलवे स्टेशन, 12.56 बजे नीलोखेड़ी, 1.02 बजे तरावड़ी, 1.09 बजे भैणी खुर्द व 1.17 बजे करनाल स्टेशन पर ठहराव होगा। 1.27 बजे बजीदा जाटान, 1.35 बजे घरौंडा, 1.42 बजे कोहंड, 1.49 बजे बाबरपुर व 1.56 बजे पानीपत स्टेशन पर रुकेगी। 2.05 बजे दिवाना स्टेशन, 2.12 बजे समालखा, 2.29 बजे भोडवाल माजरी, 2.36 बजे गन्नौर, 2.42 बजे राजलू गढ़ी, 2.47 बजे सांदल कलां व 3.01 बजे सोनीपत पहुंचेगी। उसके बाद हरसाना कलां 3.36 बजे ठहराव होगा। रठधाना स्टेशन पर 3.16 बजे, नरेला स्टेशन पर 3.29 बजे ठहराव होगा। होलांबी कलां स्टेशन पर 3.36 बजे, खेड़ा कलां 3.41 बजे, बादली 3.46 बजे, आदर्श नगर 3.52 बजे, आजादपुर 3.57 बजे, सब्जी मंडी शाम 4.03 बजे व दिल्ली जंक्शन पर 4.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 04451 नंबर से दिल्ली-पानीपत एमईएमयू नाम से दिल्ली जंक्शन से शाम 5.35 बजे चलेगी। 6.46 बजे सोनीपत व शाम 7.45 बजे पानीपत में ठहराव होगा। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि इस ट्रेन में अब मेल का किराया लगेगा।
अप-डाउन में अब 54 गाड़ियां
कोरोना काल में लॉकडाउन लगते ही पिछले साल 22 मार्च से ट्रेनें बंद कर दी गई थी। उसके बाद जनता की मांग पर एक जून से पांच गाड़ियां चलाई गई। फिर एक-एक करके गाड़ियों की संख्या बढ़ती गई। अब करनाल स्टेशन पर अप व डाउन में 54 गाड़ियां रुक रही हैं। पांच अप्रैल से इनकी संख्या 55 हो जाएगी।
विज्ञापन
वापसी में कुरुक्षेत्र या अंबाला तक हो विस्तार
रेलवे यात्री संघ के पदाधिकारी अंशुल नारंग का कहना है कि इस गाड़ी की वापसी कुरुक्षेत्र तक होनी चाहिए। वापसी में यह गाड़ी पानीपत तक है। पानीपत में देर शाम 7.45 बजे पहुंचाएगी। उसके बाद पानीपत स्टेशन से एचएनके नई दिल्ली निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र गाड़ी रात नौ बजे मिलेगी। जो करनाल में रात को 9.40 बजे पहुंचाएगी। यदि 04451 दिल्ली-पानीपत एमईएमयू को कुरुक्षेत्र या अंबाला तक कर दिया जाए तो इस रूट के यात्री समय से घर पहुंच सकते हैं।