फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New stadium to be built in Jat School

एक करोड़ रुपये से जाट स्कूल में बनेगा स्टेडियम

Fri, 20 Dec 2013 11:54 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 20 Dec 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
New stadium to be built in Jat School
कैथल जाट शिक्षण संस्थान के करनाल रोड स्थित जाट खेल मैदान में महाराजा सूरजमल के नाम से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसकी मलकीयत एवं निर्माण का जिम्मा जाट शिक्षा समिति के पास रहेगा। साथ ही शहर में दो एकड़ में जाट धर्मशाला भी बनाई जाएगी।

यह घोषणा लोकनिर्माण एवं उद्योगमंत्री रणदीप सुरजेवाला ने जाट शिक्षण संस्था के मैदान में श्रीबारू राम पहलवान मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित तृतीय हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान की। सुरजेवाला ने स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये और धर्मशाला के निर्माण के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट देने का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि शहर के बीचोबीच स्थित इस मैदान पर खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का निर्माण होने से पूरे जिले को फायदा मिलेगा। जाट शिक्षा समिति की मांग पर की इस घोषणा में मंत्री ने कहा कि इस स्टेडियम का नाम महाराजा सूरजमल स्टेडियम के नाम से होगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये की राशि तुरंत मुहैया करवाते हुए बची हुई राशि अगले वित्त वर्ष के अप्रैल माह में देने का ऐलान किया। उन्होंने ट्रस्ट का खेलों को बढ़ावा देने के लिए आभार व्यक्त किया और सामाजिक कार्यों के लिए पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट को जाट शिक्षण संस्था की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह मालखेड़ी ने 21 हजार रुपये, सत्यवान शेरगढ ने 21 हजार रुपये तथा बहादुर सैनी ने प्रतिवर्ष 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।

 इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रणवीर मान, किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्यवान, धर्मपाल, पूर्व मंत्री रामभज, कांगेज जिला अध्यक्ष विनोद, कविराज शर्मा, दिलबाग मोर, सुदीप सुरजेवाला, डा. श्याम साहनी, प्रबंधन समिति के प्रधान दर्शन सिंह, उप प्रधान लाल सिंह गुहणा, रोशन लाल पाडला, राजेंद्र मलिक सहित समिति के सदस्य और ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।

श्री हनुमान महाराजा अग्रसेन सदन का लोकार्पण
हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सेवा और अध्यात्म को बढ़ावा देने के दृष्टिगत हनुमान वाटिका परिसर में एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बने श्री हनुमान महाराजा अग्रसेन सदन का लोकार्पण किया।

लोकार्पण अवसर पर सुरजेवाला ने कहा कि संकट मोचक का आशीर्वाद भगवान महावीर की विशाल प्रतिमा के माध्यम से हर शख्श को मिलता है। हुडा सेक्टर 19 और 20 गांधी नगर और देवीगढ तक शहर का जो बाहरी हिस्सा फैला है, इसमें पहले कहीं भी सामुदायिक केंद्र नहीं था।

सेक्टर 19 और 20 में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण करवाने के साथ-साथ इसी कड़ी में श्री हनुमान महाराजा अग्रसेन सदन का निर्माण किया गया है।

पिछली सरकारों ने हनुमान वाटिका स्थल के इस हिस्से को अधिग्रहण करने का प्रयास किया। लेकिन समिति ने एक संघर्ष के बाद हनुमान वाटिका निर्माण करवाया। इस सदन के निर्माण में उनकी ओर से इस पर 70 लाख रुपये, शेष राशि का प्रबंध दानी सज्जनों की सहायता से किया गया। उन्होंने समिति के इस निर्णय की भी सराहना की, जिसके तहत सुधार समिति ने इस सदन के अंदर सामाजिक और धार्मिक कार्यों के आयोजन की स्वीकृति होगी।

इस परिसर की पवित्रता बनाए रखने के दृष्टिगत इसमें विवाह समारोहों का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चार जनवरी को जींद रोड मॉडल टाउन में नव निर्मित महाराजा अग्रसेन सामुदायिक केंद्र को लोकार्पित किया जाएगा।


मौके पर श्री हनुमान मंदिर सुधार समिति के प्रधान चंद्रगुप्त, हरिकिशन गोयल, एसपी गुप्ता, रामकिशन गोयल, बाल किशन, सुभाष गोयल, सुरेंद्र शर्मा, आरकेएसडी कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश बंसल, रणवीर मान, महंत राघवदास शास्त्री, प्रेम शास्त्री, विनोद, कविराज शर्मा, राघवेंद्र, राम प्रसाद बंसल और राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed