फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New Sector-1 will be built, dream of home will come true

Karnal News: नया सेक्टर-1 बनेगा, घर का सपना होगा साकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
New Sector-1 will be built, dream of home will come true
- एचएसवीपी करेगा विकसित, जल्द बिछाई जाएंगी सीवरेज लाइन, नए वित्त वर्ष से पहले शुरू होगा काम
विज्ञापन


- 800 प्लॉटों की नए सेक्टर में होगी नीलामी


विकास की बात

गगन तलवार
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नया सेक्टर-1 विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। इस सेक्टर के प्लॉटों की ई-निलामी की जाएगी। नया सेक्टर विकसित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण की ओर से यहां पर सीवरेज पाइपलाइन डाली जाएगी। ताकि लोगों को सीवरेज और पेयजल को लेकर कोई परेशानी न हो। योजना के अनुसार, नए वित्त वर्ष से पहले सेक्टर में सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा।
तरावड़ी के नजदीक बने एचएसवीपी के सेक्टर-1 में करीब 800 प्लॉट हैं। अधिकारियों के अनुसार, विभाग की ओर से वर्ष 2017 में इस सेक्टर के कुछ ही प्लॉटों की ई-नीलामी की गई थी। उस समय भी कई प्लॉट बिके थे लेकिन इसके बाद सेक्टर की जमीन को लेकर मामला अदालत में चला गया तो लोगों ने अपने प्लॉट विभाग को सरेंडर कर दिए थे। अब कोर्ट केस खत्म होने के बाद विभाग ने नए सिरे से सेक्टर को विकसित करके प्लॉटों की नीलामी करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि कुछ हिस्से में सीवरेज लाइन नहीं है, जो कि जल्द बिछाई जाएगी, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिस पर करीब 46 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बाद सड़क व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अभी सेक्टर की हालत खराब है, यहां के प्लॉटों की जमीन पर झाड़ियां व कचरे के ढेर लगे हैं। काफी समय पहले सेक्टर के नाम का लगा बोर्ड भी मलबे में गिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1974 में पहला और 2012 में बना 20वां सेक्टर
अर्बन अस्टेट के तहत 1974 में शहर में सबसे पहले सेक्टर-13 बना था। इससे पहले कॉलोनियों में ही लोग रहते थे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 1977 में गठित हुआ था। अब एचएसवीपी के कामर्शियल और आवासीय मिलाकर 20 सेक्टर हैं। सबसे अंत में 2012 में सेक्टर-32 कटा था। हालांकि सेक्टर-32 और 33 पार्ट-2 2018 में बसने शुरू हुए। 2013 में करनाल नगर निगम बना, इससे पहले नगर पालिका थी। निगम बनते ही कई गांव भी शहर में शामिल हुए थे।


कब कौन सा सेक्टर बना
सेक्टर

वर्ष
सेक्टर-13

1974
सेक्टर-13 एक्सटेंशन
1977
सेक्टर-14

1980
सेक्टर-6

1982
सेक्टर-7

1986
सेक्टर-8

1987
सेक्टर-4

1992
महिला कॉम्पलेक्स
1992
सेक्टर-8 पार्ट-2
1994
सेक्टर-16

1995
सेक्टर-05

2000
सेक्टर-12

2000
सेक्टर-09

2001
पुरानी तहसील
2002
सेक्टर-33 और पार्ट-2
2007
ट्रांसपोर्ट नगर
2008
सेक्टर-32 और पार्ट-2
2012


सेक्टर-1 को विकसित किया जाएगा। यहां सीवरेज पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी यहां सभी प्लॉट खाली हैं, इसके बाद प्लॉटों की ई-नीलामी करके बेचा जाएगा।
-धर्मबीर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed