{"_id":"63ffc34f600157ffcb00d0c4","slug":"negative-marking-was-heavy-only-31-percent-students-passed-karnal-news-c-18-knl1008-46475-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निगेटिव मार्किंग पड़ी भारी, 31 प्रतिशत विद्यार्थी ही हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निगेटिव मार्किंग पड़ी भारी, 31 प्रतिशत विद्यार्थी ही हुए पास
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम भी जारी हो चुका है। इस चरण की परीक्षा परिणाम में निगेटिव मार्किंग विद्यार्थियों को भारी पड़ गई। ऐसे में महज 31 प्रतिशत विद्यार्थी ही परीक्षा पास कर पाए हैं। अब ये चयनित विद्यार्थी तीसरे चरण में होने वाली प्रेरक सेमिनार और मूल्यांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। मार्च के दूसरे सप्ताह में इस चरण की शुरुआत होने की उम्मीद है।
बुनियाद चरण दो की परीक्षा 21 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पहला चरण पास करने वाले 916 विद्यार्थियों को हिस्सा लेना था पर 877 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। इनमें से 275 विद्यार्थी ही पास हुए हैं। खास बात यह है कि इस चरण में बेटों से आगे बेटियां रहीं, 275 विद्यार्थियों में से 165 छात्राएं हैं। सभी चरण पूरे करने वाले विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाएगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा का कहना है कि मिशन बुनियाद हरियाणा सरकार स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है। बुनियाद प्रोग्राम स्कूल शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम एवं प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान गणित के प्रति रूचि बढ़ाना व उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।
यह रहेगा शेड्यूल-
- तीसरे चरण में एक मार्च से 15 अप्रैल तक प्रेरक सेमीनार व मूल्यांकन होगा।
- 16 से 22 अप्रैल तक चयनित विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।
- 24 अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी।
33.44 प्रतिशत विद्यार्थी ही दूसरे चरण में पहुंचे
बुनियाद के नौ फरवरी को हुए पहले चरण में कुल 1908 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें पहला चरण पास करने वाले 33.44 प्रतिशत यानी 916 विद्यार्थी ही दूसरे चरण में पहुंच पाए। अन्य विद्यार्थी पहले चरण में ही फेल हो गए। दूसरे चरण में निगेटिव मार्किंग हुई। इस परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन (निगेटिव मार्किंग) 1/4 के हिसाब से रही। यानी चार प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक उत्तर में से एक अंक काटा गया।
विज्ञापन
वर्जन
मॉडल टाउन और असंध के स्कूल में बुनियाद का केंद्र चल रहा है। दो केंद्र और खोले जाएंगे। नए सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरे चरण में 275 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इनमें 110 लड़के और 165 लड़कियां हैं। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।