फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neeraj won two medals in national para badminton

Karnal News: राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में नीरज ने जीते दो पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Neeraj won two medals in national para badminton
- झारखंड के जमशेदपुर में हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बी-24 बैडमिंटन अकादमी की महिला खिलाड़ी नीरज ने छठी पैरा राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता जमशेदपुर टाटा नगर, झारखंड में 19 से 23 मार्च तक आयोजित हुई थी।

नीरज ने महिला एसएल तीन कैटेगरी में एकल मुकाबले में रजत पदक तथा दोहरे मुकाबले में कांस्य पदक जीता। इस दौरान उनकी साथी खिलाड़ी महाराष्ट्र की अत्री पाटिल रही। नीरज ने इससे पहले भी खेलो इंडिया खेलो में स्वर्ण पदक जीता है। वह राज्य स्तरीय मुकाबलों की तीनों प्रतियोगिताओं एकल, मिक्स व डबल में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य उपलब्धियां
- वर्ष 2022 में इंडोनेशिया ओपन में दो कांस्य पदक जीते।
- वर्ष 2023 स्पेन लेवल-दो में वूमन डबल में कांस्य पदक।

- मार्च 2023 में वूमन डबल मुकाबले में कांस्य जीता।

- पैरा फर्स्ट एडिशन में स्वर्ण पदक जीता।


पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों की तरह पदक लाने पर नकद पुरस्कार दिया जाना चाहिए। बेहतर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े और वह बेहतर प्रदर्शन करके देश के लिए पदक लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज, पैरा बैडमिंटन, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed