फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neeraj won two bronze medals in Para Badminton International

Karnal News: पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में नीरज ने जीते दो कांस्य पदक

Tue, 11 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 11 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Neeraj won two bronze medals in Para Badminton International
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज ने जापान में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दो कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने यह मुकाम पैरा की एसएल थ्री स्पर्धा (धड़ से नीचे के भाग की विकलांगता के साथ एक स्टैंडिंग क्लास) के महिला वर्ग एकल व डबल मुकाबले में पाया।

स्पर्धा में आधे कोर्ट का उपयोग किया जाता है। प्रतियोगिता पांच से नौ नवंबर तक जापान के शिजायुका शहर में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के पदक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कर्ण नगरी की बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज ने युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। नीरज इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। उनके मुख्य कोच बी-24 अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि नीरज वर्ष 2028 में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed