फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Neeraj is turning her weakness into strength and bringing glory to the district

Karnal News: कमजोरी को ताकत बना जिले का नाम रोशन कर रही नीरज

Tue, 28 Oct 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Neeraj is turning her weakness into strength and bringing glory to the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पैरा बैडमिंटन खेल में अपना भविष्य बनाने और देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी नीरज ने अपनी कमजोरी को मात देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रही है। नीरज बचपन से खेल के क्षेत्र में जाना चाहती थीं, लेकिन वह पैदाइशी रूप से 40 प्रतिशत शरीर से दिव्यांग हैं। उन्होंने अपनी इस कमजोरी को ताकत बनाकर अपने परिवार व जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

नीरज ने बताया कि वह सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं, जिसमें माता-पिता ने समाज की सोच के चलते उनकी शादी कर दी थी। इसके बाद वह 10 साल तक एक गृहणी के रूप में घर में रहीं। उनके पति सुभाष शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। जिन्होंने 10 साल बाद नीरज को खेल क्षेत्र में अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने 2021 में पहली बार ओड़िसा में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया। वहीं 2022 में इंडोनेशिया ओपन सिंगल व डबल मिक्स में कांस्य पदक हासिल किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने कोच शिवम से प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ती रहीं और वर्ष 2025 में खेलो इंडिया गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा स्पेन व ऑस्ट्रेलिया में कांस्य पदक प्राप्त किया। अब नीरज 2026 में होने वाले पैरालंपिक के लिए तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




नीरज की उपलब्धियां



मार्च 2025 खेलों इंडिया में रजत पदक

मार्च 2025 स्पेन में कांस्य पदक

जून 2025 थाईलैंड में रजत पदक

अगस्त 2025 वेल्स में कांस्य पदक



अक्तूबर 2024 जापान में रजत पदक

मई 2024 बहरीन में रजत पदक

अगस्त 2024 इंडोनेशिया में कांस्य पदक

जुलाई 2024 युगांडा में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed