फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Need of single twist on deep toilet pit let the crash of the invitation, the farmer passer-by upset.

निसिंग के सांभली मोड़ पर बना गहरा गढ्ढा दे रहा हादसे को निमंत्रण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Need of single twist on deep toilet pit let the crash of the invitation, the farmer passer-by upset.
निसिंग के सांभली मोड़ पर बना गहरा गढ्ढा। - फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। निसिंग से सांभली राेड़ की ओर जाने वाली सड़क के मोड़ पर गहरा गढ्ढा किसी बड़े हादसे को निमंत्रण देता प्रतीत हो रहा है। जो कि राहगीरों व किसानों सहित अन्य लोगों के लिए किसी खतरे से खाली नहीं है। राहगीरों में सोहन, नरेश ब्रास, जसविंदर, बालकृष्ण व जयदेव कहना है कि सीजन के समय में किसानों को मंडी में फसल लेकर जाते समय इस गहरे गढ्ढे के कारण हर राेज परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार तो ट्राली से गेहूं की फसल छलक कर सड़क पर गिर जाती है। जिससे किसान को नुकसान हो रहा है। करनाल कैथल रोड़ का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण ज्यादातर लोग करनाल जाने के लिए सांभली रोड़ से काछवा होकर करनाल जाते है। ऐसे में सड़क हर समय व्यस्त रहती है। सड़क के मोड़ पर बने गहरे गढ्ढे के कारण कई दोपहिया वाहन भी चोटिल हो चुके हैं। इसके साथ ही दूसरे बड़े लोडिड वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे है। उनका यह भी कहना है कि बारिश के मौसम में सड़क के बीचोंबीच बने इस गढ्ढे में पानी जमा हो जाता है। जिससे हर समय सड़क पर पानी खड़ा रहता है। सभी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस गढ्ढ़े की मुरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed