फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NDRI: Strike against the dismissal of three contract workers

एनडीआरआई : तीन ठेकाकर्मी निकालने के विरोध में हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
NDRI: Strike against the dismissal of three contract workers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। एनडीआरआई में शनिवार को एक फैसले ने पूरे फार्म सेक्शन को ठप कर दिया। तीन कर्मचारियों को बिना नोटिस हटाए जाने के विरोध में ठेका कर्मचारियों ने काम बंद कर संस्थान के बाहर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक साथियों की बहाली नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

प्रदर्शनकारी श्याम लाल और अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वे सभी फार्म सेक्शन में पशुओं के लिए चारा काटने का कार्य करते हैं। उनके मुताबिक शनिवार दोपहर अचानक तीन कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल गलत है, बल्कि श्रम नियमों के खिलाफ भी है। यही वजह है कि उन्होंने एकजुट होकर काम बंद करने का निर्णय लिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने विभाग पर आरोप लगाया कि उन पर रोजाना 12 क्विंटल चारा काटने का दबाव बनाया जा रहा है। यह लक्ष्य बेहद कठिन है और इसे पूरा करना हर दिन संभव नहीं होता। कर्मचारियों के मुताबिक, इस दबाव के चलते न केवल शारीरिक थकान बढ़ रही है, बल्कि मानसिक तनाव भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

सुपरवाइजर पर धमकाने के आरोप

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि फार्म सेक्शन में तैनात सुपरवाइजर का रवैया बेहद कठोर है। छोटी-छोटी बातों पर धमकाया जाता है और काम को लेकर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया।


----
वर्जन

विवाद की मुझे जानकारी नहीं है। ठेका के कर्मचारी आउटसोर्स के होते हैं। संबंधित एजेंसी की ही जिम्मेदारी है कि किससे काम लेना है या नहीं। - अनुराग सक्सेना, इंचार्ज, फार्म सेक्शन, एनडीआरआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed