फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ndri, fraud with account, project, one suspend, two resticated, karnal

एक सस्पेंड, दो बर्खास्त, छात्रा को निकाला

Mon, 14 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 14 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन

एनडीआरआई में हुए 1.20 करोड़ रुपये के गबन मामले में निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने आरोपी क्लर्क दीपक को सस्पेंड कर दिया है, जबकि सुखविंद्र सिंह और अमरेंद्रा श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा अन्य आरोपी पीएचडी की छात्रा मनप्रीत कौर का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करते हुए उसे संस्थान से निकाल दिया है। उधर, मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रविवार को भी पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एनडीआरआई की विजिलेंस आफिसर डॉ. स्मिता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पांच के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है। उधर, एनडीआरआई के वाइस चांसलर डॉ. एके श्रीवास्तव ने क्लर्क दीपक को सस्पेंड करते हुए दोनों सुखविंद्र व अमरेंद्र श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही पीएचडी कर रही छात्रा मनप्रीत का दाखिला रद्द करते हुए उसे संस्थान से बाहर निकाल दिया। मामले को लेकर दूसरे अधिकारियों की भी नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन


छापेमारी जारी : प्रतीक कुमार
थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। अभी आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। टीम लगातार दबिशें दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed